सैकड़ों बीघा खेतों में भरा बंधी का पानी

घोरावल तहसील क्षेत्र के रजवन बंधी से लगातार पानी बहाये जाने से किसानों को भारी नुक़सान उठाना पड़ रहा है। सोमवार को बंधी का पानी शाहगंज राजवाहा में बहने लगा इससे टेल के किसानों के करीब सैकड़ों बीघा खेत में पानी भर जाने से फसल डूब गयी है। इसके चलते किसानों का नुक़सान हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 05:57 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 10:06 PM (IST)
सैकड़ों बीघा खेतों में भरा बंधी का पानी
सैकड़ों बीघा खेतों में भरा बंधी का पानी

जासं, शाहगंज (सोनभद्र) : घोरावल तहसील क्षेत्र के रजवन बंधी से लगातार पानी बहाये जाने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सोमवार को बंधी का पानी शाहगंज राजवाहा में बहने लगा, इससे टेल के किसानों के करीब सैकड़ों बीघा खेत में पानी भर जाने से फसल डूब गयी है। इसके चलते किसानों का नुकसान हो रहा है।

बंधी में खेती करने की नियति से कुछ अराजक तत्व रजवन बंधी का पानी बहा दे रहे हैं। इससे बंधे के नीचे के किसानों की फसल काफी बर्बाद हो गई है। किसानों ने संबंधित विभाग से इसकी शिकायत भी किया था। इसके बावजूद बार-बार बंधे का पानी अभी भी खोल दिया जा रहा है। सोमवार को बंधी का पानी जब शाहगंज राजवाहा में बहने लगा और टेल की सैकड़ों बीघा खेती पानी में डूब गयी तो, किसानों ने मीरजापुर कैनाल डिवीजन के जेई को फोन किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जेई प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि नहर में पानी विभाग द्वारा नहीं छोड़ा गया है। रजवन बंधी का पानी नाले के जरिए नहर में आ रहा है। जल्दी ही जेसीबी से मिट्टी डालकर पानी बंद करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी