देश को नई ऊर्जा व संदेश देते हैं बाबा साहेब के विचार

जागरण संवाददाता सोनभद्र संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस सोमवार जिले भर में श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 10:53 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 10:53 PM (IST)
देश को नई ऊर्जा व संदेश देते हैं बाबा साहेब के विचार
देश को नई ऊर्जा व संदेश देते हैं बाबा साहेब के विचार

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस सोमवार जिले भर में श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। वहीं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को राब‌र्ट्सगंज जिला कार्यालय पर सोमवार को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष श्री चौबे ने कहा कि डा. आंबेडकर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उनके विचार और आदर्श लाखों लोगों को ताकत देते हैं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, रमेश पटेल, अभिषेक सिंह चंदेल, ओमप्रकाश दूबे, रामसुंदर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, विनोद पटेल, अनूप तिवारी, सुनील सिंह, बलराम सोनी, नार सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी मीरजापुर मंडल बी सागर ने बाबा साहब के विचार व संदेश देश को एक नई ऊर्जा व संदेश देने का कार्य करती हैं, जो सभी धर्म सभी वर्ग सभी जात को एक साथ लेकर चलने वाले मसीहा थे। उनके विचारों ने हर वर्ग हर समाज में एक बहुत बड़ा योगदान दिया है, जिस महापुरुष के परिनिर्वाण दिवस पर हम लोग एक संकल्प लें कि उनके विचार व उनके दिए हुए वचन के साथ ही हर कार्य करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कमलेश गोड़, पूर्व विधायक सत्यनारायण, पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री सुभाष खरवार, डा. लोकपति सिंह, प्रेमनाथ गौतम, रमेश सहगल, रामबिचार गौतम, अविनाश शुक्ला, नीरज श्रीवास्तव, रमेश पटेल, बलवंत रंगीला, अमन मौर्या आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राब‌र्ट्सगंज वार्ड चार में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस दौरान शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर के आदर्श अनुकरणीय हैं। उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा हम सभी को अपनानी चाहिए। देश के संविधान निर्माता ने देशवासियों को संवैधानिक अधिकार देने का जो गौरव दिया। आज हम उनके बताए हुए रास्तों पर चलकर देश को सशक्त अखंड विकासशील और मजबूत बनाने की प्रेरणा युवाओं को दें। इस मौके पर प्रदीप कुमार चौबे, शिव प्रसाद यादव, बेवी सिंह, शंकरलाल भारती, शांति विश्वकर्मा, प्रांजल श्रीवास्तव, श्रीनारायण मिश्रा, अक्षय कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं चुर्क मंडल के तरावा बूथ पर भी सोमवार को बाबा साहेब डा. आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष डा. धर्मवीर तिवारी, रमेश पटेल, अभिषेक सिंह चंदेल, महेंद्रनाथ पांडेय, अरविद पांडेय, सुभाष पाठक, मनीष पटेल आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार जन अधिकार पार्टी ने बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर राब‌र्ट्सगंज नगर में अधिकार यात्रा निकाली। इस मौके पर भागीरथी सिंह मौर्य, सुमंत सिंह मौर्य, किरण सिंह कुशवाहा, रविरंजन शाक्य, आदित्य मौर्य, संतोष आदि मौजूद रहे। वहीं अखिल भारतीय दलित विकास महासभा ने भी राब‌र्ट्सगंज में बाबा साहेब का परिनिर्वाण दिवस मनाया।

chat bot
आपका साथी