हाईस्कूल में अभिनव व इंटर में आयुष ने किया टॉप

इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन यानी आइसीएसई बोर्ड के दसवीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। इस बोर्ड से जिले में महज एक स्कूल संचालित होता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 09:24 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:07 AM (IST)
हाईस्कूल में अभिनव व इंटर में आयुष ने किया टॉप
हाईस्कूल में अभिनव व इंटर में आयुष ने किया टॉप

जागरण संवाददाता, रेणुकूट (सोनभद्र): इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन यानी आइसीएसई बोर्ड के दसवीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। इस बोर्ड से जिले में महज एक स्कूल संचालित होता है। वहां हाईस्कूल के अभिनव कुमार श्रीवास्तव ने 97.8 फीसद अंक हासिल कर टॉप किया। इसी तरह इंटरमीडिएट में आयुष कुमार सिंह ने 94.25 फीसद अंकों के साथ टॉप पर रहे।

रेणुकूट स्थिति डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल आइसीएसई बोर्ड से संचालित किया जाता है। यहां के प्रबंधक जय सिंह डेविड ने बताया कि इंटरमीडिएट में कुल 138 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सभी उत्तीर्ण हो गए। यहां पहला स्थान हासिल करने वाले आयुष कुमार सिंह ने 400 में से 377 अंक यानी 94.25 फीसद अंक हासिल किया। साक्षी तिवारी ने 92 फीसद अंकों के साथ दूसरा, सिद्धांत कुमार मौर्य, विकास कुमार सिंह व साहिल ने 91 फीसद अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा दस में टॉप करने वाले अभिनव कुमार श्रीवास्तव ने 500 अंकों में से 498 यानी 97.8 फीसद अंक हासिल किया। दूसरे स्थान पर 95 फीसद अंक पाने वाले अनुराग कुमार व तीसरे पर 94 फीसद अंक पाने वाले शिवांग तिवारी रहे। वासी सिंह को चौथा व कीर्ति विश्वकर्मा को पांचवा स्थान मिला। हाईस्कूल में कुल 191 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। विद्यालय की प्रधानाचार्य सी मोना ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दीं।

chat bot
आपका साथी