अवधूत सेवा सदन में मना वार्षिकोत्सव

अवधूत भगवान राम सेवा सदन अनपरा में विविध कार्यक्रमों के साथ दो नंबर गेट स्थित आश्रम में महाशिवरात्रि एवं 36वां वार्षिकोत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:59 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:05 AM (IST)
अवधूत सेवा सदन में मना वार्षिकोत्सव
अवधूत सेवा सदन में मना वार्षिकोत्सव

जासं, अनपरा (सोनभद्र) : अवधूत भगवान राम सेवा सदन अनपरा में विविध कार्यक्रमों के साथ दो नंबर गेट स्थित आश्रम में शुक्रवार को महाशिवरात्रि एवं 36वां वार्षिकोत्सव मनाया गया।

मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के अभियंता एके राय, आचार्य शुक्ल, अरविद सिंह ने कहा कि पर्व हमारे संस्कृति के परिचायक हैं। विद्यालय के प्राचार्य डा. नीरज श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनपरा के गायक जुड़वा भाई आशीष पांडेय व अनुज पांडेय ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुति दी।विद्यालय की प्रिया, शालिनी, साक्षी, रोमी, सना की प्रस्तुति को काफी सराहा गया। इसमें विजय प्रकाश सिंह, जयशंकर पांडेय, आलोक श्रीवास्तव, नीलिमा जोशी, प्रीति सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

chat bot
आपका साथी