फुलवार गांव के समीप आटो-मैजिक में टक्कर, दो घायल

थाना क्षेत्र के फुलवार गांव के समीप रांची-रीवा राजमार्ग पर आटो-मैजिक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। आटो में तीन यात्री भी सवार थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:12 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:12 PM (IST)
फुलवार गांव के समीप आटो-मैजिक में टक्कर, दो घायल
फुलवार गांव के समीप आटो-मैजिक में टक्कर, दो घायल

जासं, विढमगंज (सोनभद्र) : थाना क्षेत्र के फुलवार गांव के समीप रांची-रीवा राजमार्ग पर आटो-मैजिक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। आटो में तीन यात्री भी सवार थे। दुद्धी की ओर से जा रहा आटो विपरीत दिशा से आ रही मैजिक में टक्कर हुई है। घटना की वजह मैजिक का पहिया जाम होना बताया जा रहा है। मैजिक चालक कर्मराज (28) निवासी दुद्धी घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। इस हादसे में आटो चालक भी घायल हुआ है लेकिन उसका उपचार किसी निजी चिकित्सालय में कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी