संत रविदास व चंद्रशेखर आजाद के विचारों को किया आत्मसात

सोनांचल में संत शिरोमणि रविदास की जयंती व चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। विभिन्न संगठनों व विद्यालयों की तरफ से कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों के विचारों को आत्मसात किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:15 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:15 PM (IST)
संत रविदास व चंद्रशेखर आजाद के विचारों को किया आत्मसात
संत रविदास व चंद्रशेखर आजाद के विचारों को किया आत्मसात

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : सोनांचल में संत शिरोमणि रविदास की जयंती व चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। विभिन्न संगठनों व विद्यालयों की तरफ से कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों के विचारों को आत्मसात किया गया।

केसरिया हिदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में चाचा नेहरू पार्क में कार्यक्रम हुआ। महापुरूषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसमें जिला प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ल, राजीव शुक्ला, मुरली कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, अनिल चौरसिया, सौरभ पांडेय आदि थे। भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे की अध्यक्षता में चाचा नेहरू पार्क में रविदास की जयंती मनाई। इस मौके पर श्रीकांत मिश्रा, सूरज वर्मा, दीपक कोहली, ओमकार पांडेय, ओम प्रकाश राम, अंशु मद्धेशिया आदि थे। राब‌र्ट्सगंज नगर के डीएवी पब्लिक स्कूल में संत परंपरा के संवाहक रविदास की जयंती व चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। प्राचार्य डा.अंकुर भाटिया, अजय, कुबेर, दीपक, रामधनी, बृजमोहन आदि रहे। राजा शारदा महेश इंटर कालेज में संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत रावत, सभासद अमन वर्मा,आकाश रावत, शैलेंद्र रावत आदि थे।

रामगढ़ : अखिल भारतीय नौजवान सभा के बैनर तले चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस तियरा शहीद स्थल में मनाया गया। इसमें जिला सचिव आरके शर्मा, शहीद स्थल के संरक्षक नर्वदेश्वर पांडेय, दीना नाथ, चंदन प्रसाद, बसावन गुप्ता आदि थे।

वैनी : विकास खंड नगवां के कम्हरिया गांव में संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई। इसमें बसपा के मीरजापुर मंडल प्रभारी सत्यनारायण जैसल, लालमणि भारती, शिव बहादुर पटेल, शंकर प्रसाद, राधेश्याम निषाद आदि थे।

अनपरा : उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अनुसूचित जाति व जनजाति शाखा अनपरा की तरफ से संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई। अध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा कि संत रविदास ब्राह्मणी आडंबर से दूर रहे। कमजोर लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था, स्वराज का अधिकार एवं बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने के लिए सदैव प्रेरित किया। इसमें श्याम सुंदर, इंद्रसेन गौतम, विनोद, राकेश गौतम, विजेंद्र कुशवाहा, लालजी यादव, छविनाथ मौर्या आदि थे। संचालन निलेश कुमार भारती ने किया।

chat bot
आपका साथी