आनलाइन होगा एनसीएल का वार्षिक मेला

जागरण संवाददाता अनपरा (सोनभद्र) एनसीएल की कृति महिला मंडल (केएमएम) ने सोमवार को वार्षिक।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 09:48 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 09:48 PM (IST)
आनलाइन होगा एनसीएल का वार्षिक मेला
आनलाइन होगा एनसीएल का वार्षिक मेला

जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : एनसीएल की कृति महिला मंडल (केएमएम) ने सोमवार को वार्षिक मेला आह्वान-एक नई शुरुआत का वर्चुअल उद्घाटन किया। अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण मेले को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।

मेले में मिलने वाले सभी उत्पाद व खाद्य सामग्री इस बार आनलाइन पोर्टल के माध्यम से खरीदे जा सकेंगे। बताया कि कृति महिला मंडल एक पंजीकृत गैर सरकारी संगठन है,जो सिगरौली और सोनभद्र में परियोजना के आस-पास के क्षेत्रों में सामाजिक कल्याण से संबंधित कार्य करता है। कंपनी के अन्य महिला समितियों के सहयोग से सिलाई सेंटर, कंप्यूटर कक्षा, ब्यूटीशियन कोर्स, काटन बैग निर्माण कोर्स, घरेलू साज-सज्जा के सामान बनाने आदि का निश्शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। केएमएम की बहुआयामी मुहिम प्रयास के तहत स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिलाओं के कौशल विकास व आत्मनिर्भरता, बाल शिक्षा के कार्य किए जा रहे हैं। कृति महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्ष एक मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें उपाध्यक्ष डा. सुनीता कुमारी व सुचंद्रा सिन्हा उपस्थित रहीं।

अशोक त्रिपाठी बने मंडल अध्यक्ष

रेणुकूट (सोनभद्र) : राजकीय शिक्षक संघ विध्याचल मंडल की वर्चुअल बैठक मंगलवार को हुई। इसमें मंडल कमेटी का गठन हुआ। राजकीय इंटर कालेज पिपरी के अध्यापक अशोक कुमार त्रिपाठी को मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। भदोही के सरोज गुप्ता और मीरजापुर के अमर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहम्मद नौशाद आलम व विपिन कुमार यादव को उपाध्यक्ष, जय सिंह को मंत्री, डा. आरती सिंह को संयुक्त मंत्री, अखिलेश कुमार व दुर्गेश पांडेय को संगठन मंत्री निर्वाचित किया गया। श्यामलाल व विकास को प्रचार मंत्री, वीरेंद्र कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, योगेश कुमार आय-व्यय निरीक्षक, ऋषिकेश पाठक, राम कुमार गुप्ता, ऋचा प्रतिहार, सुभाष चंद दुबे व उषा सिंह कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। मुख्य अतिथि केदारनाथ तिवारी, संगीत कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद थे। प्रांतीय विधि मंत्री राम सिंह राजपूत ने अध्यक्षता की।

chat bot
आपका साथी