पत्थर गिरने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बिल्ली-मारकुंडी के कोठा टोला में डाला-ओबरा मार्ग के किनारे स्थित मकानों पर आए दिन ब्ला¨स्टग का पत्थर गिरने से परेशान रहवासियों ने प्रदर्शन कर कंपनी के विरूद्ध कार्रवाई किये जाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 05:20 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 11:42 PM (IST)
पत्थर गिरने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पत्थर गिरने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जासं., डाला (सोनभद्र) : बिल्ली- मारकुंडी के कोठा टोला में डाला- ओबरा मार्ग के किनारे स्थित मकानों पर आए दिन ब्ला¨स्टग का पत्थर गिरने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों पर उदासीनता और मनमानी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि पत्थरों के गिरने से कई बार लोगों के घरों में रखे सामान भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शीघ्र इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया तो बड़ा आंदोलन होगा।

नारेबाजी करने वाले ग्रामीणों ने कहा कि बिल्ली-मारकुंडी के कोठा टोला में डाला-ओबरा मार्ग के किनारे स्थित मकानों पर खदान में होने वाली ब्ला¨स्टग से उड़े पत्थरों के गिरने से समानों की हमेशा टूटफूट होती है। लोगों में अपनी सुरक्षा को लेकर भय बना रहता है। पुलिस में शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने से समस्या बढ़ती जा रही है। प्रदर्शन करने वालों ने बताया कि कोठा टोला में स्थित बस्ती से महज दो सौ मीटर कि दूरी पर ही एक कंपनी द्वारा खदानों में पत्थरों कि निकासी के लिए ब्ला¨स्टग करायी जाती है। वह पत्थर उड़कर बस्ती में गिरता रहता है। सात अक्टूबर 2017, तीस जुलाई 2018 व तीन नवंबर 2018 को मकानों पर अधिक मात्रा में पत्थर गिरे थे। स्थानीय पुलिस के साथ ही जिलाधिकारी, अपर मुख्य सचिव भूत्तव व खनिकर्म विभाग, खान अधिकारी, खान निरीक्षक खनिज व अपर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराते हुए सुरक्षा कि गुहार लगायी जा चुकी है। बावजूद इसके अभी तक पत्रों पर अमल नहीं किया गया। बस्ती में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय चलता है। हैवी ब्ला¨स्टग से मकान हिलने लगते हैं। इसमें कई जगहों पर दरार भी पड़ चुकी है। अब तक पत्थरों के गिरने से प्रभावित बुद्धिसागर, अद्या प्रसाद, बृजेश कुमार, राकेश कुमार, कन्हैया लाल, शकुंतला देवी, कौशल्या देवी, रामनरेश, अमर साह आदि लोगों में जानमाल कि सुरक्षा को लेकर हमेशा भय व्याप्त रहता है। प्रदर्शन करने वालों में शारदा प्रसाद, विनोद, केवल, अजय, रविन्द्र, गुड्डू, धर्मेन्द्र, संदीप कुमार, रविशंकर आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी