मायके न जाने से खफा विवाहिता ने बेटी संग कुएं में लगाई छलांग, दोनों की मौत

जागरण संवाददाता दुद्धी (सोनभद्र) कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा गांव में गुरुवार की रात एक बाइस वर्षीय विवाहिता अपनी एक वर्षीय मासूम बेटी के साथ कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। ह्रदय विदारक घटना में दोनों की मौत हो गई। त्यौहार के दिन घटित घटना ने न सिर्फ परिवार बल्कि समूचे गांव को झकझोर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 04:32 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 04:32 PM (IST)
मायके न जाने से खफा विवाहिता ने बेटी संग कुएं में लगाई छलांग, दोनों की मौत
मायके न जाने से खफा विवाहिता ने बेटी संग कुएं में लगाई छलांग, दोनों की मौत

जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा गांव में गुरुवार की रात एक बाइस वर्षीय विवाहिता अपनी एक वर्षीय मासूम बेटी के साथ कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। ह्रदय विदारक घटना में दोनों की मौत हो गई। त्यौहार के दिन घटित घटना ने न सिर्फ परिवार बल्कि समूचे गांव को झकझोर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया। वहीं दोपहर बाद तहसील मुख्यालय पहुंचे झारखंड निवासी मायके पक्ष के लोग ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी लल्लन चौरसिया एवं उसकी पत्नी कविता (22) के बीच बीते कुछ दिनों से तकझक चल रहा था। गुरुवार को वह मायके जाने की जिद पर अड़ी थी। इसको लेकर रात में दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। भोजन आदि करने के बाद सभी सो गए। शुक्रवार की भोर में नींद खुली, तो पत्नी व बेटी शिवानी (1) बिस्तर से गायब थी। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। स्वजन की मदद से वह दरवाजा खुलवाने के बाद पत्नी व बेटी का शव घर के समीप कुएं के मिला। मामले की जानकारी होने पर गांव पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कुएं से निकाल अपने कब्जे में ले लिया। मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं नरसिगपुर पथरा थाना चैनपुर जिला पलामू झारखंड निवासी विजय प्रसाद चौरसिया ने बताया कि वह तीन साल पूर्व अपनी पुत्री की शादी लल्लन से किया था। विवाह के कुछ साल बाद से ही उसके ससुराल पक्ष पर परेशान करने का आरोप लगाया। कोतवाल राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में किसी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नही दिया गया है। प्रकरण की पूरी जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी