गरीब व असहाय महिलाओं में साड़ी वितरित

जासं म्योरपुर सोनभद्र सर्वेश्वरी आश्रम भलुही में सर्वेश्वरी समूह एवं अघोराचार्य बाबा कीनाराम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 05:55 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 05:55 PM (IST)
गरीब व असहाय महिलाओं में साड़ी वितरित
गरीब व असहाय महिलाओं में साड़ी वितरित

जासं, म्योरपुर, सोनभद्र : सर्वेश्वरी आश्रम भलुही में सर्वेश्वरी समूह एवं अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान ने सोमवार को अवधूत भगवान कीनाराम का 30वां निर्वाण दिवस मनाया।

इस दौरान 500 गरीब व असहाय महिलाओं में साड़ियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आए लोगों में पूजा के बाद प्रसाद का भी वितरण किया गया। मुख्य अतिथि म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़ व विशिष्ट अतिथि शाखा प्रबंधक यूको बैंक म्योरपुर आशीष महतो रहे। इस मौके पर मां मैत्रायणी योगिनी इंटर कालेज के प्रबंधक किशन देव जायसवाल, प्रधानाचार्य शेषनाथ तिवारी, संतोष चौकशी, गणेश जायसवाल, पप्पू, रामदेव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी