सोनभद्र में 446 लोग मिले पाजिटिव, बरतें सतर्कता

जिले में 24 घंटे के दौरान लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आने के बाद लोगों की नींद उड़ गई। 446 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है जो अब तक का पाजिटिव केस आने के मामले में रिकार्ड है। इस तरह जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 7126 पहुंच गई है जबकि सक्रिय केस की संख्या 15 सौ से अधिक हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 05:09 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 05:09 PM (IST)
सोनभद्र में 446 लोग मिले पाजिटिव, बरतें सतर्कता
सोनभद्र में 446 लोग मिले पाजिटिव, बरतें सतर्कता

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिले में 24 घंटे के दौरान लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आने के बाद लोगों की नींद उड़ गई। 446 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है जो अब तक का पाजिटिव केस आने के मामले में रिकार्ड है। इस तरह जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 7126 पहुंच गई है जबकि सक्रिय केस की संख्या 15 सौ से अधिक हो गई है।

कोरोना संक्रमित मिले लोगों की संख्या सबसे अधिक म्योरपुर ब्लाक में 168 है। इसके अलावा चोपन ब्लाक में 97, राब‌र्ट्सगंज ब्लाक में 73, घोरावल में 65, दुद्धी ब्लाक में 17, बभनी ब्लाक में 16, चतरा ब्लाक में नौ व नगवां ब्लाक में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। संक्रमितों में हर आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। इसमें एक वर्ष से 17 वर्ष आयु के बीच के 27 नाबालिग हैं। इसमें एक, तीन, पांच, सात, आठ, नौ, 10, 11, 12 व 13 आयु के बच्चे भी शामिल हैं। संक्रमितों में महिलाओं की संख्या 107 है। दो हजार सक्रिय केस होने पर क‌र्फ्यू के घंटों में होगी वृद्धि

जनपद में तेजी से फैल रहे संक्रमण के कारण एक्टिव केस की संख्या पांच सौ से अधिक होने पर जिले में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट क‌र्फ्यू चल रहा है। शुक्रवार को 446 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद एक्टिव केस की संख्या 15 सौ से अधिक हो गई है। यदि इसी तरह संक्रमितों की संख्या बढ़ी तो जनपद में रात आठ से सुबह सात बजे तक सरकार नाइट क‌र्फ्यू लगाने पर मजबूर होगी।

chat bot
आपका साथी