23 हजार 833 प्रत्याशी आजमाएंगे पंचायत चुनाव में अपना भाग्य

पंचायत चुनाव की स्थिति साफ हो गई है। ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए इस बार कुल 23 हजार 833 उम्मीदवार मैदान में होंगे। इस बार विभिन्न ब्लाकों के 627 ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होंगे। 629 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए इस बार कुल छह जार 481 प्रत्याशी अपने भाग्य आजमाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 04:55 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 04:55 PM (IST)
23 हजार 833 प्रत्याशी आजमाएंगे पंचायत चुनाव में अपना भाग्य
23 हजार 833 प्रत्याशी आजमाएंगे पंचायत चुनाव में अपना भाग्य

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : पंचायत चुनाव की स्थिति साफ हो गई है। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए इस बार कुल 23 हजार 833 उम्मीदवार मैदान में होंगे। इस बार विभिन्न ब्लाकों के 627 ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होंगे। 629 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए इस बार कुल छह जार 481 प्रत्याशी अपने भाग्य आजमाएंगे। इसी तरह क्षेत्र पंचायत के 781 पदों के लिए पांच हजार 67 प्रत्याशी मैदान में है। चतरा ब्लाक के तीन वार्ड में सिर्फ एक-एक नामांकन होने के कारण यहां पर इनका निर्विरोध चुना जाना तय है। जिले में 7767 ग्राम पंचायत सदस्य पद हैं, जिसके सापेक्ष 11 हजार 563 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी तय की है। जिला पंचायत सदस्य पद की स्थिति साफ

जिला पंचायत सदस्य के 31 पदों के सापेक्ष 722 प्रत्याशी मैदान में होंगे। बुधवार को देर शाम तक कुल 43 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिया। दो दिन चले नामांकन में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 767 आवेदन आए थे, जिसमें से दो नामांकन पत्र वैध दस्तावेजों के अभाव में निरस्त कर दिए गए थे। इसके बाद वैध आवेदनों की संख्या 765 बची थी, जिसमें से 43 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस तरह से अब जिला पंचायत के 31 सीटों पर कुल 722 उम्मीदवार अपना भाग्य 29 अप्रैल को आजामाएंगे। 29 को पड़ेंगे वोट, दो को मतगणना

पंचायत चुनाव जनपद में अंतिम चरण में है। 29 अप्रैल को जिले के करीब साढ़े 12 लाख मतदाता ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वोट करेंगे। मतदान के बाद दो मई को मतगणना का कार्य किया जाएगा। मतदान से लेकर मतगणना तक के कार्यों की सभी जरूरी कार्यों को जिला प्रशासन ने अंतिम रूप दे दिया है।

chat bot
आपका साथी