14 लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

सोनभद्र में 14 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:22 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:22 PM (IST)
14 लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
14 लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राब‌र्ट्सगंज स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कोन के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनय कांत चतुर्वेदी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के रमेश यादव, कमलेश यादव, शिव लाल यादव, शशिकांत यादव, राजेंद्र प्रसाद, पंकज शर्मा, अजय गुप्ता, उदय भूईया एवं बहुजन समाज पार्टी से अखिलेश भारती, आनंद शर्मा, योगेंद्र सिंह, अरुण दुबे, मंगल चेरो व तेजू राम चेरो ने काग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने एक स्वर से कहा कि वर्ष 2021 में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई जाएगी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व बनारस के प्रभारी कमलेश ओझा, जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गौड़, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रशासन अरविद कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी