दो पिकअप से 12 मवेशी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर पन्नूग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:44 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:44 PM (IST)
दो पिकअप से 12 मवेशी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
दो पिकअप से 12 मवेशी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रामगढ़(सोनभद्र) : पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर पन्नूगंज पुलिस ने रविवार की अल सुबह देर शाम पकरहट पुलिस के पास से घेराबंदी कर दो पिकअप से 12 मवेशियों को बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर तीन तस्कर फरार हो गए।

पन्नूगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि राब‌र्ट्सगंज-खलियारी मुख्य मार्ग से होकर पशु तस्करों का वाहन जाने वाला है। सूचना पर सक्रिय हुए पन्नूगंज पुलिस इंस्पेक्टर, एसआई व पुलिस बल के साथ मुखबिर के बताए हुए स्थान पर पकरहट पुल के पास घेराबंदी कर पिकअप वाहन के आने का इंतजार करने लगे। रविवार की अल सुबह करीब चार बजे दो पिकअप वाहन आते दिखाई दिए। पिकअप वाहन को आता देख पुलिस सक्रिय हो गई और उन्हें रुकने का इशारा किया। पशु तस्कर पुलिस को देख वाहन खड़ा कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने दो पशु तस्करों को दौड़ाकर पकड़ लिया और तीन पशु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पिकअप वाहन में देखा गया तो कुल 12 मवेशी लदे थे। पकड़े गए पशु तस्कर ने अपना नाम देव कुमार व नजीब अंसारी निवासी जमुनीनार, कैमूर, अधौरा बिहार बताया। शेष तीन पशु तस्कर साहिब सिंह निवासी खटखरी, थाना अधौरा बिहार, अवध लाल निवासी जमुनीनार, थाना अधौरा बिहार, औरंगजेब निवासी तकिया बताया। पशु तस्करों का गोवध अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। शेष फरार पशु तस्करों की तलाश पुलिस कर रही है।

chat bot
आपका साथी