एक घंटे योग की क्लास, कर रही प्रतिरोधक क्षमता का विकास

मंसाराम बाबा प्रांगण में चल रही योग की कक्षा योगाचार्य मुकेश आर्य करा रहे लोगों को योगाभ्यास

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 10:47 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 10:47 PM (IST)
एक घंटे योग की क्लास, कर रही प्रतिरोधक क्षमता का विकास
एक घंटे योग की क्लास, कर रही प्रतिरोधक क्षमता का विकास

सीतापुर: कोरोना महामारी से बचाव के लिए मजबूत इम्युनिटी ही कारगर उपाय है। लोग तरह-तरह के प्रयोग कर इम्युनिटी मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे कारगर और बिना किसी खर्चे का उपाय योगाभ्यास है। चिकित्सक भी इस उपाय को अपनाने की सलाह दे रहे हैं। जगह जगह योग कक्षाएं संचालित होने लगी हैं।

बिसवां के योगाचार्य मुकेश आर्य योग के माध्यम से खुद की तो इम्यूनिटी मजबूत कर रहे हैं। साथ ही सभी वार्डो में जाकर निश्शुल्क शिविर लगाकर योग प्रशिक्षण दे रहे है। मंसाराम बाबा प्रांगण में प्रतिदिन सुबह शिविर लगाकर लोगों की योग के माध्यम से मदद कर रहे हैं। जिससे लोग योग सीख कर अपने आपको स्वस्थ रख सकते हैं। योगाचार्य मुकेश आर्य ने बताया कि योग प्राणायाम का लाभ किसी से नहीं छुपा है। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी योग के प्रसार के लिए बहुत कुछ किया है। कोरोना महामारी के समय बड़े बड़े चिकित्सकों ने भी योगाभ्यास को अपनाने को कहा है। प्रतिदिन आधे घंटे से एक घंटा किया गया योग, आसन तमाम तरह की बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। कोरोना में तो इसका व्यापक असर भी दिख रहा है।

नियमित 15 से 20 लोग कर रहे अभ्यास

मुकेश आर्य का कहना है पूर्व में तो बहुत लोग आते थे लेकिन इस समय कोविड समय चल रहा है इसलिए 15 से 20 लोग नियमित आते हैं। शारीरिक दूरी के हिसाब से बैठकर योग करते हैं। जो नहीं आ पा रहे हैं उनसे भी फिलहाल घर पर ही इसे करने की सलाह दी गई है। साथ ही घरों व मुहल्लों में भी जाकर योग करने का तौर तरीका बता देता हूं।

नियमित यह कराते हैं आसन

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रात: 5:15 बजे से 6:15 बजे तक प्रमुख योग में खड़े होकर, बैठकर, लेटकर किए जाने वाले विविध आसन कराए जा रहे हैं। इनमें त्रिकोणासन, कमर चक्रासन, उष्टासन, सर्प आसन, पादोत्सपासन, वृक्षासन, मत्स्यासन, बलासन आदि से पाचन शक्ति मजबूत होती है, मोटापा कम होता है और फेफड़े मजबूत होंगे और श्वांस की परेशानी से राहत मिलती है। इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण प्रणायाम का भी अभ्यास कराया जाता है।

chat bot
आपका साथी