झुलसी महिला की मौत, दहेज हत्या का केस

सीतापुर: सकरन कस्बे की शालिनी (23) पत्नी अतुल कुमार बुधवार को संदिग्ध हालात में झुलस गई थी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 11:01 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 11:01 PM (IST)
झुलसी महिला की मौत, दहेज हत्या का केस
झुलसी महिला की मौत, दहेज हत्या का केस

सीतापुर: सकरन कस्बे की शालिनी (23) पत्नी अतुल कुमार बुधवार को संदिग्ध हालात में झुलस गई थी। उसको परिवार के लोग सदर अस्पताल लाए थे। यहां से उसको लखनऊ रेफर कर दिया गया था। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। घटना की खबर पाकर रेउसा के बेलहा गांव से पहुंचे मृतका के पिता के अजीत कुमार ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुत्री की दो साल पूर्व शादी हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने के कारण पुत्री को ससुराल वालों ने जला कर मार डाला। घटना को लेकर अजीत ने पुत्री के पति अतुल, ससुर हृदय नारायन, चचेरे देवर जीतेंद्र व सास को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी