योजनाओं से जन-जन को अवगत कराएं कार्यकर्ता

भाजपा के मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन एक निजी मैरिज लॉन में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अंब्रीश गुप्ता ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता बहुत ही निष्ठावान एवं ईमानदार है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:43 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:43 PM (IST)
योजनाओं से जन-जन को अवगत कराएं कार्यकर्ता
योजनाओं से जन-जन को अवगत कराएं कार्यकर्ता

सीतापुर : भाजपा के मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन एक निजी मैरिज लॉन में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अंब्रीश गुप्ता ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता बहुत ही निष्ठावान एवं ईमानदार है। इनकी मेहनत की वजह से ही प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार है।

केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं संचालित की है। कार्यकर्ता योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचा कर जागरूक करें और उनका लाभ अधिक से अधिक पात्रों तक पहुंचाने का काम करें। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष रमाशंकर वर्मा, चंद्रप्रकाश निगम, विनीत वर्मा, शीला गुप्ता, शशि प्रभा, किरण यादव आदि मौजूद रहे। वहीं विधान सभा क्षेत्र लहरपुर के मंडल सकरन में आयोजित प्रशिक्षण को प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा गोदावरी मिश्रा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की विचार धारा भाजपा का मूल आधार है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर पार्टी ने काम किया है। कार्यक्रम को जिला मंत्री रामस्वरूप भार्गव, प्रताप नारायण तिवारी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर हरगोविद मौर्य, अजय पटेल, अभिराम अवस्थी, अनिल कुमार जायसवाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी