बदमाश ने महिला के गले से छीनी चेन

सीतापुर : बुधवार की शाम कस्बे की बाजार से खरीदारी कर घर जाते समय एक युवती के गले से चै

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:01 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:01 PM (IST)
बदमाश ने महिला के गले से छीनी चेन
बदमाश ने महिला के गले से छीनी चेन

सीतापुर : बुधवार की शाम कस्बे की बाजार से खरीदारी कर घर जाते समय एक युवती के गले से चैन खींचकर लुटेरा भाग निकला। उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र के जबरैला गांव निवासी मोहिनी शुक्ला हरगांव के मोहल्ला जहांगीराबाद में अपने जीजा अंकित अवस्थी के घर आईं थीं। बुधवार की शाम वह अपनी बहन साधना के साथ कस्बे की बाजार में खरीदारी करने गयी थीं। बाजार में खरीदारी करने के बाद वापस घर जाते समय कांशीराम कालोनी के निकट नहर के पास बाइक सवार एक युवक ने पास से निकलते हुए अचानक मोहिनी के गले से चैन खींच ली। घटना से हक्का बक्का मोहिनी व साधना ने शोर मचाया तो लोग दौड़े। इस दौरान लुटेरे की बाइक बंद हो गयी। लोगों को पास आता देखकर वह असलहा दिखाते हुए भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक कब्जे में ले ली। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। बाइक किसकी है इसका पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी