चौका नदी में उतराता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

ससुराल में कहासुनी के बाद दो दिन से लापता महिला का नदी में उतराता मिला शव मायके वालों ने बिटिया की हत्या का लगाया आरोप पुलिस देख भागे ससुराल वाले

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:04 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:04 PM (IST)
चौका नदी में उतराता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
चौका नदी में उतराता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

सीतापुर: शुक्रवार को चौका नदी में सीताराम पुरवा के पास महिला का पानी में उतराता शव मिला है। शव की शिनाख्त पल्हरी गांव के संदीप की पत्नी संध्या के रूप में हुई है। नदी में शव उतराने की खबर से वहां आसपास कई गांव के लोगों की भीड़ लग गई। खबर पाकर नायब तहसीलदार बिसवां व पुलिस पहुंची। शव को नदी से बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बताया जा रहा है कि महिला के मायके वाले व पुलिस को आते देख ससुराल वाले मौके से भाग गए थे। संध्या के एक वर्ष के बेटे को लेकर उसकी सास नदी के पास से भागने लगी तो मायके वालों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। मृतक महिला संध्या अभी 25 साल की थी।

उधर, मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन पर संध्या की हत्या करने और उसके शव को नदी में फेंक देने का आरोप लगाया है। इसी के आरोप में उन लोगों ने पुलिस को तहरीर भी दी है।

दो दिन पहले संध्या से हुआ था विवाद:

बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व संध्या का ससुरालीजन से कुछ विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में संध्या गायब हो गई थी। ससुराली के लोगों ने महिला के गायब होने की सूचना उसके मायके में दी थी। शुक्रवार को जब संध्या का शव नदी में उतराते मिलने की सूचना मिली तो उसके ससुराल वाले भी चौकी नदी पास पहुंचे थे। शव की पहचान के बाद संध्या के पति व उसके सास-ससुर के हाथ-पैर फूल गए।

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप:

थानाध्यक्ष राय साहब द्विवेदी ने बताया, प्रारंभिक जांच में मृतक महिला के ससुराल वालों से पता चला है कि संध्या बुधवार शाम शौच के लिए निकली थी। इसके बाद से घर नहीं लौटी थी। संध्या की मौत कैसे हुई, इसे जानने को उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे। वैसे संध्या के मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी