प्रचार-प्रसार कराएंगे, जल संरक्षण का सबक सिखाएंगे

निकायों के तालाबों व झीलों का संरक्षण आमजन को किया जाएगा जागरूक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 11:43 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 11:46 PM (IST)
प्रचार-प्रसार कराएंगे, जल संरक्षण का सबक सिखाएंगे
प्रचार-प्रसार कराएंगे, जल संरक्षण का सबक सिखाएंगे

सीतापुर : निकायवासियों को जल संरक्षण का सबक सिखाया जाएगा। वर्षाजल को संचित करने और पानी को बेवजह बर्बाद न करने का पाठ पढ़ाया जाएगा। नगर निकायों के निवासियों को जागरूकता का पाठ पढ़ाने की जिम्मेदारी निकाय के जिम्मेदार संभालेंगे। जलशक्ति अभियान के तहत कैच द रेन कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कर जल संरक्षण के महा अभियान में जन सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। एडीएम विनय पाठक ने सभी नगर निकायों के ईओ को पत्र जारी कर कैच द रेन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है। मानसून आने से पहले वर्षाजल के संरक्षण व संचयन की गतिविधियों को पूरा करने को कहा गया है।

चलेगा अभियान, अतिक्रमण मुक्त होंगे तालाब और झील

जलशक्ति मिशन अभियान के तहत निकायों के तालाबों व झीलों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। जल को संरक्षित करने के लिए छोटी नदियों को पुनर्जीवित किया जाएगा। वाटर हार्वेस्टिग, वाटर बाडीज की मैपिग का काम भी कराया जाएगा। जल संरक्षण से संबंधित अन्य गतिविधियों को भी सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

एमआरएफ सेंटर में बनेगा वाटर हार्वेस्टिग

डीपीएम संजीत यादव के मुताबिक जिले की सभी नगर निकायों में बनने वाले एमआरएफ सेंटर में वाटर हार्वेस्टिग का निर्माण प्रस्तावित है। कई निकायों में वाटर हार्वेस्टिग का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। कुछ निकायों में काम पूरा भी हो गया है। सीतापुर, खैराबाद, हरगांव, सिधौली आदि निकायों में वाटर हार्वेस्टिग प्लांट का निर्माण भी कराया जा चुका है। शहर में सरोजनी वाटिका में भी जल संचयन केंद्र का निर्माण कराया गया है। पानी सहेजने को जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। निकायों के कर्मचारियों और वार्डवासियों को जागरूक किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी