बारिश के दौरान गिरी दीवार, मां-तीन बच्चे मलबे में दबे, मासूम की मौत

घर में छप्पर के नीचे विनोद की पत्नी विनीता बेटा ब्रजेश व दोनों बेटियां ममता व मानसी चारपाई पर बैठी थीं। इसी दौरान दीवार भरभराकर ढह गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 11:46 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 11:46 PM (IST)
बारिश के दौरान गिरी दीवार, मां-तीन बच्चे मलबे में दबे, मासूम की मौत
बारिश के दौरान गिरी दीवार, मां-तीन बच्चे मलबे में दबे, मासूम की मौत

संसू, सीतापुर : रामपुर टिकवापारा के मजरा कंपनी पुरवा में मंगलवार दोपहर दो बजे के दौरान बारिश हो रही थी। घर में छप्पर के नीचे विनोद की पत्नी विनीता, बेटा ब्रजेश व दोनों बेटियां ममता व मानसी चारपाई पर बैठी थीं। इसी दौरान दीवार भरभराकर ढह गई। मां व तीनों बच्चे उसी मलबे में दब गए। दीवार ढहने की आवाज सुनकर कुछ पड़ोसी मौके पर पहुंचे। देखा, विनोद का छप्पर गिर गया है और इसी मलबे में उसकी पत्नी व बच्चे दब गए। पड़ोसियों का शोर सुनकर गांव के कई लोग मौके पर आ गए और मलबे को हटाकर विनोद की पत्नी व बच्चों को बाहर निकाला लेकिन, तब तक मानसी की मौत हो चुकी थी। मानसी अभी दो साल की थी। विनीता व उसका बेटा ब्रजेश, बेटी ममता गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं।

बारिश के बाद जलभराव, लखीमपुर रोड जाम

सीतापुर: लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव की समस्या से मंगलवार को आदर्शनगर वासी आक्रोशित हो गए। मुहल्ले के लोगों ने सीतापुर लखीमपुर रोड पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि जब तक जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता तब तक वह सब यहां से नहीं हटेंगे। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जलभराव के कारण घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। गलियों में गंदा पानी जमा है। दुर्गंध से आमजन परेशान हैं। प्रशासन बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है। हम लोगों ने प्रशासन से कईबार मांग की लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला है। जाम की सूचना पर कोतवाली देहात एसओ राजेश कुमार व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक प्रदर्शनकारियों को समझाया। समझाने पर प्रदर्शनकारी माने।

जब तक पुलिसकर्मी आते तब तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई किलोमीटर तक छोटे बड़े वाहन खड़े हो गए। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब प्रदर्शनकारी माने और जाम खुला तो वाहनों को पास कराने में पुलिसकर्मियों को भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी