छूटे नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं

सीतापुर : समाजवादी पार्टी का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को जिला कार्यालय पर हुआ। सप

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 11:39 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 11:39 PM (IST)
छूटे नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं
छूटे नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं

सीतापुर : समाजवादी पार्टी का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को जिला कार्यालय पर हुआ। सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल ¨सह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता अपने प्रयासों से मतदाता सूची में छूटे नाम शामिल कराएं। पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। बूथों पर मतदाता सूची में पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं के नाम घटाने, बढ़ाने व वोटर लिस्ट को संशोधित करने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथों की मजबूती दें और लोकसभा चुनाव के लिए मेहनत से काम करें। बूथों की मजबूती से ही जीत मिलेगी। क्षेत्र में भ्रमण कर जनता से संपर्क करें और सपा की उपलब्धियों व भाजपा की जन विरोधी नीतियों का प्रचार करें। बैठक में विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी आरपी चौधरी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष फुरकान खां, नजीर अहमद, राजेश यादव, गुड्डू, राम प्रकाश यादव, मोहसिन खान, सुयश आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी