उठापटक शुरू, बागी मनोज की पत्नी भी भाजपा में शामिल

12 जिला पंचायत सदस्यों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:18 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:18 PM (IST)
उठापटक शुरू, बागी मनोज की पत्नी भी भाजपा में शामिल
उठापटक शुरू, बागी मनोज की पत्नी भी भाजपा में शामिल

सीतापुर : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की घोषणा के साथ ही अब उठापटक का दौर भी शुरू हो गया है। भाजपा ने बुधवार को 12 जिपं सदस्यों को अपनी सदस्यता ग्रहण कराई है। इनमें कुछ गैर दलों से आए हैं। इन सबमें सबसे अधिक चर्चा वार्ड नंबर 27 से जिपं सदस्य अनुराधा तिवारी की रही। अनुराधा, मनोज तिवारी की पत्नी हैं, जिन्हें बागी होकर पार्टी समर्थित के विरुद्ध चुनाव लड़ने की वजह से निष्कासित कर दिया गया था।

बुधवार को भाजपा कार्यालय सादगी से कार्यक्रम हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा के समक्ष सभी जिपं सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने सभी सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस जैसे दलों से लोगों का भरोसा उठ चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा उसकी नीतियां में लोग लोगों का विश्वास दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी सदस्यों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान देने को कहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है तथा सभी शामिल सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत है।

सदस्यता ग्रहण करने वाले 12 जिपं सदस्य

वार्ड नंबर 27 से जिपं सदस्य अनुराधा तिवारी पत्नी पत्नी मनोज तिवारी, 29 से किरण शुक्ला पत्नी सुमित शुक्ला, 46 से निशा वर्मा, 15 से रागिनी, 38 से प्रीति देवी, 18 से मोहनलाल, 33 से विजेंद्र कश्यप, 36 से अरविद कुमार रस्तोगी, दो से हरिमोहन वर्मा, 28 से बलवीर सिंह यादव, 71 से शमीम बानो व 32 से सतीश कुमार मौर्या।

chat bot
आपका साथी