पंचायतों के मुखिया ने सुना मुख्यमंत्री का संबोधन

मुख्यमंत्री ने किया 10 जिलों के प्रधानों से संवाद सीतापुर में प्रधानों ने मोबाइल व लैपटाप पर सुना संबोधन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 May 2021 10:12 PM (IST) Updated:Fri, 28 May 2021 10:12 PM (IST)
पंचायतों के मुखिया ने सुना मुख्यमंत्री का संबोधन
पंचायतों के मुखिया ने सुना मुख्यमंत्री का संबोधन

सीतापुर: मुख्यमंत्री का संबोधन सुनने के लिए गांव की सरकार के मुखिया सुबह से ही उत्साहित थे। संवाद कार्यक्रम के प्रसारण का इंतजाम दोपहर तक पूरा कर लिया और कार्यक्रम के शुरू होने का इंतजार करने लगे। प्रधान और पंचायत सदस्यों के अलावा उनके समर्थक भी मुख्यमंत्री का संबोधन सुनने को उत्साहित नजर आए।

मुख्यमंत्री का संवाद कार्यक्रम शुरू हुआ तो कोई फोन लेकर बैठ गया और किसी ने लैपटाप पर उनका संबोधन सुना। वहीं, डीएम विशाल भारद्वाज ने कैंप कार्यालय में लैपटाप पर मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम देखा और सुना। प्रधानों से संवाद में मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम से संबंधित उपायों पर अमल की नसीहत दी। गांव में घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिग कराने, मास्क व सैनिटाइजर का वितरण और आमजन को मास्क का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करने की सीख दी।

बोले प्रधान, संक्रमण से बचाव पर होगा काम:

ऐलिया ब्लाक की ग्राम सभा चंदनपारा के प्रधान सत्यवीर त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुनने के बाद कहा कि, कोरोना संक्रमण से ग्रामीणों को सुरक्षित रखने का काम प्राथमिकता से करेंगे। गांव में दवा का छिड़काव, साफ-सफाई और मास्क वितरण कराया जाएगा। मिश्रिख ब्लाक की ग्राम सभा कुतुबनगर की प्रधान गीता गुप्ता ने बताया कि, गांव को संक्रमण मुक्त करने के लिए पूर्व में ही दवा का छिड़काव कराया गया। मुख्यमंत्री का संबोधन सुनकर प्रेरणा मिली है। कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपायों पर अमल किया जाएगा।

मिश्रिख की ग्राम सभा टिकरा की प्रधान रूबिया बेगम मुख्यमंत्री का संबोधन सुन काफी उत्साहित नजर आई। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री ने कोरोना की रोकथाम के लिए जो भी बातें कही हैं। ग्राम सभा में सभी बातों पर अमल किया जाएगा। गांव में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा और मास्क का वितरण होगा।

chat bot
आपका साथी