संघ सामाजिक समरसता का हिमायती

पड़ाव मैदान पर शुक्रवार की देर शाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया। वरिष्ठ कार्यकर्ता रामकरन रावत ने कहा कि आरएसएस के लिए शरद पूर्णिमा एक प्रमुख उत्सवों में एक है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:57 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:57 PM (IST)
संघ सामाजिक समरसता का हिमायती
संघ सामाजिक समरसता का हिमायती

सीतापुर : पड़ाव मैदान पर शुक्रवार की देर शाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया। वरिष्ठ कार्यकर्ता रामकरन रावत ने कहा कि आरएसएस के लिए शरद पूर्णिमा एक प्रमुख उत्सवों में एक है। संघ सदैव समाज में समरसता का हिमायती रहा है। अखंड भारत, सशक्त भारत संघ का संकल्प है।

खंड संघ चालक डॉ. ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमें एक दूसरे को जानने का अवसर प्राप्त होता है। यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। जिला प्रचार प्रमुख कमल पांडेय, खंड कार्यवाह रामकिशोर मिश्र ने भी विचार व्यक्त किए। जिला सहमंत्री अनूप मिश्र, पूर्णेंद्र शुक्ल, बच्चे बाजपेयी, आदित्य त्रिपाठी, सर्वेश, मुकेश, शिवम मिश्र, प्रतीक सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी