मेउड़ी छोलहा में शारदा के निशाने पर आए दो विद्यालय

शारदा नदी के कटान को नहीं रोक पा रहे हैं सिचाई अधिकारी असफल हो रहे प्रयास

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:28 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:28 PM (IST)
मेउड़ी छोलहा में शारदा के निशाने पर आए दो विद्यालय
मेउड़ी छोलहा में शारदा के निशाने पर आए दो विद्यालय

सीतापुर: शारदा नदी मेउड़ी छोलहा गांव किनारे तेजी से कटान कर रही है। गुरुवार देर शाम तक गांव का पंचायत भवन तेज धार में कटकर नदी में बह गया। अब नदी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय को काटकर बहा ले जाने को आतुर है। देखा जा रहा है कि गुरुवार को नदी इन विद्यालयों से करीब चार मीटर दूर थी, शुक्रवार दोपहर तक और तीन मीटर तक कटान कर लिया है। अब नदी की धार दोनों स्कूलों की नींव के पास आ गई है। वैसे सिचाई अधिकारी कटान रोकने के प्रयास में हैं, पर उनके सभी प्रयास असफल हो जा रहे हैं। बिसवां तहसीलदार अविचल प्रताप सिंह ने बताया, मेउड़ी छोलहा में दोनों स्कूलों को कटान से बचाने के लिए बचाव कार्य कराए जा रहे हैं।

दोनों स्कूलों को कटान से बचा लिया है..

सहायक अभियंता सिचाई पुष्पेंद्र वर्मा का कहना है कि मेउड़ी छोलहा में घाघरा-शारदा दोनों नदियों का संगम है। इसलिए कटान तेज होता है। फिलहाल, शुक्रवार को दिन में कटान की स्थिति काफी कंट्रोल में आ गई है। शुक्रवार को बनबसा बैराज से पानी का डिस्चार्ज भी काफी कम हो गया है। शारदा बैराज से पानी का डिस्चार्ज शुक्रवार को 84 हजार से 24 हजार क्यूसेक हो गया है। इस तरह देखा जा रहा है शारदा नदी में छोड़े जा रहे पानी में 60 हजार क्यूसेक की कमी आई है। इससे उम्मीद है कि शनिवार सुबह तक नदी में पानी काफी कम हो जाएगा। बनबसा बैराज से घाघरा नदी में छोड़े जा रहे पानी की स्थिति में परिवर्तन नहीं आया है। इसमें शुक्रवार को भी 1.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। अभियंता ने बताया, मेउड़ी छोलहा के दोनों विद्यालयों को कटान से बचा लिया है। ये दोनों विद्यालय सुबह तक नदी की धार में कट रहे थे, पर बंबू क्रेट व बोरी में ईंटा रोड़ा भरकर लगाया है। इसलिए विद्यालयों के पास कटान रुक गया है।

chat bot
आपका साथी