बारिश से कई स्थानों पर गिरे पेड़, आवागमन बाधित रहा

मिश्रिख कल्ली पिसावां व बरई जलालपुर के पास सड़क पर गिरे पेड़ यातायात रहा प्रभावित

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:28 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:28 PM (IST)
बारिश से कई स्थानों पर गिरे पेड़, आवागमन बाधित रहा
बारिश से कई स्थानों पर गिरे पेड़, आवागमन बाधित रहा

सीतापुर: गुरुवार को भी रात से लेकर सुबह तक बारिश होती रही। इस दौरान कई स्थानों पर सड़क पर पेड़ गिर गए। इसके कारण आवागमन बाधित रहा। वन कर्मियों ने पेड़ काटकर रास्ता साफ किया।

बरई जलालपुर: शुक्रवार को सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर कस्बे में सर्विस रोड पर सुबह आठ बजे शीशम का पेड़ गिर गया। इस कारण सर्विस रोड पर तीन घंटे आवागमन बाधित रहा। हाईवे कर्मियों की सूचना पर वन विभाग ने पेड़ की कटाई कर मार्ग खोला। इसके बाद 11 बजे यातायात बहाल हो सका। इस दौरान यातायात दूसरी ओर सर्विस रोड से होता रहा।

कल्ली चौराहा: मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर तरसावां गांव के सामने सुबह चार बजे आम का पेड़ गिर गया। मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। 9.30 बजे पेड़ काटकर हटाया जा सका। इसके बाद यातायात बहाल हो पाया। इस दौरान बहुत से वाहन कल्ली से नैमिषारण्य होकर मिश्रिख पहुंचे। इसी तरह सिधौली मार्ग पर जाने वाले वाहन नहर पटरी से बानपुर होकर कल्ली चौराहा पहुंचे। इस दौरान जाम में भारी वाहन फंसे रहे।

मिश्रिख: लगातार बारिश व हवा से जन जीवन प्रभावित है। बारिश के कारण नगर के कई मुहल्लों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। सीतापुर -हरदोई मार्ग पर साधन सहकारी समिति के पास मार्ग पर पेड़ गिर गया। इससे दो घंटे यातायात बाधित रहा। वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ काटकर हटाया। फारेस्टर एसएन शुक्ला ने बताया कि पेड़ हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।

पिसावां: कोटरा के पास बिजली लाइन पर पेड़ गिर गिया। इससे कई स्थानों की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली कर्मियों ने बताया कि कई जगह लाइन पर पेड़ गिर गए हैं।

chat bot
आपका साथी