अब जेल में चलेंगी स्मार्ट क्लास, बंदी बनेंगे 'काबिल'

ह्लह्मड्डठ्ठठ्ठद्बठ्ठद्द द्बठ्ठ द्भड्डद्बद्यह्लह्मड्डठ्ठठ्ठद्बठ्ठद्द द्बठ्ठ द्भड्डद्बद्यह्लह्मड्डठ्ठठ्ठद्बठ्ठद्द द्बठ्ठ द्भड्डद्बद्यह्लह्मड्डठ्ठठ्ठद्बठ्ठद्द द्बठ्ठ द्भड्डद्बद्य

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:32 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:08 AM (IST)
अब जेल में चलेंगी स्मार्ट क्लास, बंदी बनेंगे 'काबिल'
अब जेल में चलेंगी स्मार्ट क्लास, बंदी बनेंगे 'काबिल'

सीतापुर : जेल में बंद अनपढ़ बंदी भी अब जल्द ही काबिल बनकर हिसाब-किताब करते नजर आएंगे। निरक्षर से साक्षर बनाने के लिए जेल में शनिवार से स्मार्ट क्लास शुरू होने जा रही है। शुक्रवार को एडीजे प्रथम की मौजूदगी में शिक्षा प्लस कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई। जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा ने बताया कि, शिव नाडर फाउंडेशन की मदद से संचालित शिक्षा प्लस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जेल में पुरुष और महिला बंदियों का अलग-अलग ग्रुप बना गए हैं, इसमें एक ग्रुप में 30 बंदी शामिल रहेंगे। इनकी क्लास तीन महीने तक चलेगी, जिसमें ट्रेनर/शिक्षक बंदियों को साक्षर बनाने के साथ-साथ स्मार्ट क्लास में हिदी पढ़ना, लिखना और हिसाब-किताब की भी जानकारी दी जाएगी। इस पहल के पीछे बंदियों के जीवन स्तर में सुधार की कोशिश करनी है। इस कार्यक्रम में तकनीकी माध्यम से बंदियों को जोड़ा जाएगा। जेल अधीक्षक ने बताया कि प्रोजेक्ट हेड मयंक सिन्हा के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। इस मौके पर एडीजे प्रथम मनोज कुमार, जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव डीके जायसवाल, डिप्टी जेलर शैलेश कुमार सिंह सोनकर, ओमकार पांडेय, डीके वर्मा, शिक्षा प्लस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर रोविन सरकार, प्रीती एम शाह, मनोज शुक्ला, स्मृति रिया, मिर्जा सिरान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी