घाघरा-शारदा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों में हलचल

दुर्गापुरवा में कई घर कटकर नदी में समाए। मेउड़ी छोलहा गोलोक कोड़र बढ़ईपुरवा समेत कई गांवों में कटान तेज।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:47 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:47 PM (IST)
घाघरा-शारदा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों में हलचल
घाघरा-शारदा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों में हलचल

सीतापुर : लगातार तीन से हो रही बारिश से गांजर में बाढ़ की आशंका गहरा गई है। घाघरा शारदा का पानी गांवों की ओर बढ़ रहा है। बढ़ईनपुरवा, शेखूपुर, मेउड़ी छोलहा, दुर्गापुरवा समेत कई गांवों में कटान तेज है। साबित राम ने बताया, दुर्गापुरवा में कटान तेज है। देखते-देखते शंकर, बलराम, संत प्रसाद, बाबादीन, छद्दू के घर कटकर नदी में ढहकर बहे जा रहे हैं। झब्बू, संदीप के घर की एक दीवार बची थी, उसका भी कटान हो रहा है।

मंगलवार शाम चार बजे कानूनगो लल्लूराम शुक्ल व लेखपाल सदानंद वर्मा दुर्गापुरवा में थे। बताया, लोगों के घरों का सामान बाहर निकलवा रहे हैं। राहत शिविर में चलने को कह रहे हैं पर ग्रामीण वहां जाने की तैयार नहीं हैं। राहत शिविर हरिहरपुर व अमलौरा में बने हैं। ये शिविर दुर्गापुरवा से चार किमी दूर हैं। उधर, मेउड़ी छोलहा गांव के अनिल ने फोन पर बताया, नदी में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। नदी के बाहर पानी निकल गया है। रात तक मेउड़ी छोलहा, भदिम्मरपुरवा, गोड़ियनपुरवा, श्रीरामपुरवा, धूस, पासिनपुरवा प्रभावित हो जाएंगे। छोलहा व श्रीरामपुरवा के पास खेत-घर कट रहे हैं।

सुबह तक खतरे के निशान को पार कर सकती हैं नदियां :

अधिशासी अभियंता शारदा कैनाल विशाल पोरवाल ने बताया, जिले में शारदा व घाघरा नदियों अभी खतरे के निशान से नीचे हैं। नदियों का जलस्तर कितना है, इस मामले में कहा कि उन्होंने गेज 15 अक्टूबर तक रहता है। इसलिए उन्होंने मीटर गेज के मापन कार्य को बंद करा दिया था। अभियंता को उम्मीद है कि नदियों का जल स्तर बुधवार सुबह या रात तक खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाएगा। अभियंता ने शारदा नदी के तटवर्ती गांव रतौली व हरखीबेहड़ में पहुंचकर लोगों को बाढ़ बचाव का भरोसा दिया। बताया, गांवों में जिला प्रशासन मुनादी करा रहा है।

बढ़ईनपुरवा में नदी की बाढ़ में डूबे स्टड

रेउसा : कम्हरिया शेखूपुर, बढ़ईन पुरवा गांव से शारदा नदी 20-25 मीटर दूर बची है। जमुना प्रसाद, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र, सुजीत कुमार, मैकू लाल के खेतों में पानी चल रहा है। बढ़ईनपुरवा गांव में कटान के बचाव में बने स्टड बाढ़ में डूब गए हैं। काशीपुर, जटपुरवा, ताहपुर गांवों में बाढ़ को लेकर लोग डरे हैं। मेउड़ी छोलहा गांव के प्रधान मुनेजर व रोजगार सेवक रामसहारे ने बताया, नदियों में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए गांवों में डुग्गी पिटवाई है।

75 मिली मीटर हुई बारिश :

अधिशासी अभियंता विशाल पोरवाल ने बताया, जिले में सोमवार सुबह आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक कुल 75 मिली मीटर बारिश हुई है।

chat bot
आपका साथी