खेत गए दंपती पर धारदार हथियार से हमला

जानलेवा हमले में घायल दंपती लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर छह महीने की गर्भवती है घायल संगीता

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:20 PM (IST)
खेत गए दंपती पर धारदार हथियार से हमला
खेत गए दंपती पर धारदार हथियार से हमला

सीतापुर : सदरपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह खेत गए दंपती पर हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। पति-पत्नी के शरीर में कई जगह घाव हो गए हैं। महिला के पेट व सीने पर भी गहरे घाव लगे हैं। परिवारजन ने उन्हें बिसवां सीएचसी में लाकर भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दंपती को जिला अस्पताल रेफर किया। वहीं, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने संजय को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया है।

घटना सुबह छह बजे की है। लोनियनपुरवा के संजय और पत्नी संगीता खेत में थे। वहीं पांच लोगों से उनकी कुछ बातचीत हुई। इसी दौरान खेत में काम कर रहे पांचों विपक्षियों ने संजय और संगीता पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिसमें वह घायल हुए हैं। घायल दंपती के रिश्तेदारों ने बताया कि संजय के तीन बच्चे हैं। तीनों बच्चे अभी 10 वर्ष की आयु से भी कम के हैं। संजय व संगीता सुबह खेत में गए थे, जहां उन पर हमला हुआ है।

संजय को दो, उसकी गर्भवती पत्नी के लगे छह घाव

सीएचसी डॉ. कामरान ने बताया, संजय और उसकी पत्नी संगीता की हालत गंभीर थी। इसलिए रेफर किया। बताया, संजय के शरीर में दो घाव हैं। एक घाव चेहरे पर और दूसरा घाव पेट के दाहिने है। संगीता के शरीर में छह घाव हैं। इसमें एक घाव सीने पर है। इसके अलावा दाएं हाथ और पेट में घाव लगे हैं।

घटनास्थल पहुंचे एसपी-एएसपी

दोपहर को एसपी आरपी सिंह व एएसपी-दक्षिणी नरेंद्र प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी-दक्षिणी ने बताया आरोपित संतोष संजय को मार रहा था। बचाव में गई पत्नी संगीता को भी धारदार हथियार से हमलावरों ने घायल किया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें बनाई हैं।

पांच के विरुद्ध लिखा मुकदमा

सदरपुर थानाध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया ने बताया, संगीता की जेठानी सावित्री की तहरीर पर चार आरोपितों के विरुद्ध जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा लिखा है। इनमें संतोष, सत्यनाम, अंकुल, रामधीरज, इकबाल हैं। इसमें झगड़ की शुरूआत संतोष से हुई थी।

chat bot
आपका साथी