डेंगू से मौत के बाद भी नहीं चेता प्रशासन

सीतापुर: नगर पालिका क्षेत्र में मच्छरों का जबरदस्त प्रकोप है, बावजूद फा¨गग नहीं कराई गयी है। इससे जग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 10:34 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 10:34 PM (IST)
डेंगू से मौत के बाद भी नहीं चेता प्रशासन
डेंगू से मौत के बाद भी नहीं चेता प्रशासन

सीतापुर: नगर पालिका क्षेत्र में मच्छरों का जबरदस्त प्रकोप है, बावजूद फा¨गग नहीं कराई गयी है। इससे जगह-जगह गंदगी बढ़ गयी है। मच्छरों की संख्या में हुए इजाफे से संक्रामक रोगों की आशंका बढ़ गई है। कस्बे में डेंगू से एक युवक की मौत के बाद भी पालिका प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है। पालिका में शिकायत के बाद जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया है। तहसील दिवस में एसडीएम ने पालिका क्षेत्र में फा¨गग व दवा का छिड़काव के निर्देश दिए थे, लेकिन इस पर अमल नहीं हो सका है। फा¨गग के नाम पर कस्बे में एक-दो स्थानों पर महज औपचारिकता ही निभाई गई। तहसील परिसर में बरसात बीत जाने के बाद भी फा¨गग नहीं हो सकी है। जिससे कई जगह गंदगी में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ी है। परिसर में घास व गंदगी के कारण बेसहारा पशु विचरण करते रहते हैं। पशुओं के घूमने से गंदगी फैलती है। साफ-सफाई व फा¨गग कराने को लेकर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है। नगर में अस्पताल, तहसील चौराहा, सीतापुर मार्ग, चंदूपुर, थोक, सीताकुंड, खाकी सराय, दौलतपुर वार्डों में गंदगी अधिक फैली है। सीएचसी के पास गंदगी की भरमार है। सीएचसी के पीछे से बहने वाले नाले की अब तक सफाई नहीं कराई गई। आशीष गुप्ता, विनोद शुक्ला, सतीश गुप्ता ने फा¨गग की मांग की है। अधिशासी अधिकारी आरपी ¨सह ने बताया कि फा¨गग का कार्य चल रहा है। जिन मोहल्लों में फा¨गग नहीं हुई वहां कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी