रतनगंज में नाली के विवाद में चले लाठी-डंडे, आठ पर मुकदमा

सीतापुर तंबौर थाना क्षेत्र के रतनगंज गोविदापुर गांव में बुधवार दोपहर दो पक्षों की महिलाओं-

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 09:53 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 09:53 PM (IST)
रतनगंज में नाली के विवाद में चले लाठी-डंडे, आठ पर मुकदमा
रतनगंज में नाली के विवाद में चले लाठी-डंडे, आठ पर मुकदमा

सीतापुर : तंबौर थाना क्षेत्र के रतनगंज गोविदापुर गांव में बुधवार दोपहर दो पक्षों की महिलाओं-पुरुषों ने जमकर लाठियां भांजी हैं। इस विवाद का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला का चोटिल होना बताया जा रहा है। मामले में दोनों तरफ से चार-चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा हुआ है। इसमें तीन लोगों का गिरफ्तार भी होना बताया जा रहा है। झगड़ा जल निकासी का है।

बताया जा रहा है कि गांव में करीब 20-25 साल पहले पक्की नाली बनी थी। जिसे कल्लू ने पाटकर उसे अपने छप्पर के नीचे कर लिया था। इस मामले में सप्ताह भर पहले भी इन लोगों के बीच कहासुनी हुई थी। जिस पर एक पक्ष ने सात मई को थाने पर सूचना दी थी तो पुलिस ने गांव आकर कल्लू का छप्पर हटवाया था और नाली को फिर से खोदवाया था। इसी के पास ही तालाब है। तालाब के जमीन पर मकबूल की कॉलोनी बनी है। मकबूल कॉलोनी के पड़ोस में छप्पर डाल रहा था। इसी बात पर बुधवार दोपहर फिर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इस विवाद का वायरल वीडियो में दोनों पक्षों से महिलाएं भी लाठी-डंडा लेकर मारपीट करती दिख रही हैं। आठ पर मुकदमा, तीन गिरफ्तार

तंबौर थानाध्यक्ष अंबर सिंह ने बताया, रतनगंज में राधेश्याम भुर्जी की तरफ से असलम, मकबूल, समसुद्दीन, मिसबाहु के विरुद्ध मुकदमा लिखा है। इसी तरह दूसरे पक्ष से वसीक ने नागेश्वर, पप्पू, चंद्रा, राधे के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। इसमें असलम, मकबूल व मिसबाहु को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया, झगड़े की जड़ मकबूल है, जो 60-65 साल का बुजुर्ग है। गांव में करीब चार बीघे का तालाब था। इसमें मकबूल व कुछ अन्य लोगों ने पाटकर घर बना लिए हैं। अब मौके पर करीब बीघे पर तालाब बचा है। ये हुए हैं घायल

बताया जा रहा है मारपीट में सेठानी पत्नी बाबूराम गुप्ता के सिर पर चोट आई है। इन्हें बुधवार शाम सीएचसी तंबौर ले लाया गया था। सेठानी की बेटी रेनू को लात-घूसों से मारापीटा है। दूसरे पक्ष में 14 साल का किशोर घायल हुआ है।

chat bot
आपका साथी