दीवार गिरने से सात की मौत, दो घायल

लगातार हो रही बारिश के बीच अब दीवारें दरकनी शुरू हो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 11:01 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 11:01 PM (IST)
दीवार गिरने से सात की मौत, दो घायल
दीवार गिरने से सात की मौत, दो घायल

सीतापुर : लगातार हो रही बारिश के बीच अब दीवारें दरकनी शुरू हो गईं हैं। बुधवार सुबह जिले में अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने की घटनाओं में सात लोगों की जान चली गई। मानपुर में एक ही परिवार के चार सदस्य मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई। वहीं सदरपुर में एक बुजुर्ग व दंपती समेत तीन की दीवार के मलबे में दबने से मौत हुई है।

दादी, पोते व नातिन ने तोड़ा दम

ब्लाक कसमंडा के लक्षिमनपुरवा में मंगलवार रात हरीश के घर कोहराम मच गया। इनके कच्चे घर की दीवार रात करीब 2.45 बजे गिर गई। दीवार गिरने से कच्चे कमरे की छत भी बैठ गई। दीवार के समीप सो रहीं हरीश की मां लल्ली, उनके दो बेटे आठ वर्षीय शैलेंद्र व 12 वर्षीय शिवा और उनकी बहन की बेटी महक दीवार के मलबे में दब गई। इन सभी की मौत हो गई। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरा गांव शोकाकुल है। वहीं, सुमन व बालिका शिवानी घायल हुई हैं। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद इनकी छुट्टी हो गई है। एसडीएम सिधौली संतोष राय ने बताया कि, दैवीय आपदा के तहत मृतक आश्रितों को आर्थिक मदद दी गई है। दीवार के नीचे दबकर दंपती की मौत

सदरपुर के बिलौली नानकारी में दीवार के नीचे दबने से दंपती की मौत हो गई। रामलोटन और उनकी पत्नी अनीता रात में सो रहे थे। इसी दौरान दीवार गिर गई और दोनों उसके नीचे दब गए। ग्रामीण जब तक उन्हें बाहर निकालते दोनों की मौत हो चुकी थी। महरिया में बुजुर्ग श्रीकृष्ण मौर्य की मौत भी दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। बुजुर्ग श्रीकृष्ण सो रहे थे, उसी समय दीवार गिर गई। महमूदाबाद एसडीएम रामदरश राम ने बताया, दैवीय आपदा में मृतकों के आश्रितों को योजना के तहत आर्थिक मदद दी गई है। मृतक आश्रितों को बंधाया ढांढस

डीएम विशाल भारद्वाज के मुताबिक जिले में तीन स्थानों पर दीवार गिरने की घटनाएं हुईं हैं। इनमें कुल सात लोगों की मौत हुई है, जबकि दो घायल हुए हैं। इन घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

chat bot
आपका साथी