आश्रम के सेवादार की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

बाबा भारती आश्रम में रहता था सेवादार आश्रम संचालक ने दी तहरीर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 11:32 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 11:32 PM (IST)
आश्रम के सेवादार की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत
आश्रम के सेवादार की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

सीतापुर : नैमिषारण्य से भैरमपुर रोड पर बाग में बने आश्रम के सेवादार की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना को सेवादार से हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण नैमिषारण्य थाने पहुंच गए थे। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस, मामले को संदिग्ध मान रही है।

नैमिषारण्य के उत्तर वार्ड -दो निवासी अशोक कुमार तिवारी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि लोधपुरवा मोड़ के पास आम के बाग में हनुमत आश्रम है। आश्रम में उनके भाई रामकिशोर उर्फ बाबा भारती के साथ गांव भैरमपुर निवासी बालक सेवादार रहता था। सेवादार बालक, आश्रम व बाग की देखरेख करता था। तहरीर में बताया कि नैमिषारण्य निवासी विवेक व रवि भी बाग में आया-जाया करते थे। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे रवि व विवेक की सेवादार से कहासुनी हुई थी। बाद में सेवादार मृत पाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रवि व विवेक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

कई वर्षों से बाग में रह रहा था सेवादार बालक

भैरमपुर निवासी बालक पुत्र हजारी कई वर्षों से बाबा भारती के बाग व आश्रम में रहता था। मृतक बालक, तीन भाई थे। भाई विश्राम के मुताबिक देर रात करीब 11 बजे बालक की मौत की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार के लोग बाग पहुंचे। जानकारी पर सीओ मिश्रिख एमपी सिंह भी घटनास्थल पहुंचे।

सुबह ही थाने पर जुटे ग्रामीण

सेवादार बालक की मौत की सूचना पर परिवारजन व ग्रामीण सुबह ही थाने पहुंच गए। प्रधान भी ग्रामीणो के साथ थे। पुलिस ने सेवादार बालक की मौत के बारे में जानकारी ली।

वर्जन

बुधवार रात सेवादार बालक की मौत हुई है। वह बाग में ही रहता था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।

- विनोद कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष नैमिषारण्य

chat bot
आपका साथी