बुजुर्गों का सम्मान व सेवा करना जरूरी

सीतापुर : इनरव्हील क्लब की मंडल अध्यक्ष शालिनी तलवार मंगलवार को एक दिवसीय अधिकारिक यात्रा प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 11:07 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 11:07 PM (IST)
बुजुर्गों का सम्मान व सेवा करना जरूरी
बुजुर्गों का सम्मान व सेवा करना जरूरी

सीतापुर : इनरव्हील क्लब की मंडल अध्यक्ष शालिनी तलवार मंगलवार को एक दिवसीय अधिकारिक यात्रा पर सीतापुर पहुंची। वैदेही वाटिका के पास उनका स्वागत क्लब के लोगों ने किया। ब्रॉ¨डग ऑफ इनरव्हील के तहत स्वागत बोर्ड का मंडलाध्यक्ष ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। जिस पर जागरूकता के लिए यातायात के नियम लिखे गए हैं। इसके बाद उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। बच्चों की कक्षा के लिए दो प्रतियोगिता हुई। नारी सशक्तीकरण पर बच्चों ने विचार व्यक्त किए। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय आए प्रतिभागियों को शालिनी तलवार ने पुरस्कार दिए। इसके उपरांत मंडलाध्यक्ष ने काशीराम कॉलोनी स्थित दिव्यांग स्कूल में बच्चों को स्वच्छता संबंधी जानकारी देते हुए उन्हें फ‌र्स्ट एड बॉक्स, नहाने व कपड़े धोने का साबुन, टूथपेस्ट, टूथब्रश समेत अन्य सामान दिया। स्वावलंबी बनाने के लिए एक कन्या को सिलाई मशीन भी दी। मंडलाध्यक्ष ने कहा कि समाज में महिला उत्थान, महिला सशक्तीकरण, बुजुर्गों का सम्मान सेवा कार्य करते रहें और आगे बढ़ते रहें। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष अंजू गुप्ता ने कहा कि समाज में उत्थान के कार्य होते रहने चाहिए। इस दौरान इनरव्हील क्लब अध्यक्ष अंजू गुप्ता, सचिव वर्षा अग्रवाल, इंदू रत्न, वसुधा श्रीवास्तव, सुनीता अग्रवाल, जीतू अग्रवाल, प्रीति महरोत्रा, नीलम धवन, प्रीति चंद्रा, अनीता जैन, प्नीरू साहनी व रुचि अग्रवाल उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी