मेउड़ी छोलहा में खेत, दुर्गापुरवा में कट रहे घर

सीतापुर नदियों का जल स्तर स्थिर है। मेउड़ी छोलहा गांव के पूरब दिशा में नदी खेतों का कट

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 12:09 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 12:09 AM (IST)
मेउड़ी छोलहा में खेत, दुर्गापुरवा में कट रहे घर
मेउड़ी छोलहा में खेत, दुर्गापुरवा में कट रहे घर

सीतापुर : नदियों का जल स्तर स्थिर है। मेउड़ी छोलहा गांव के पूरब दिशा में नदी खेतों का कटान कर रही है। बीते दो दिनों से करीब 18 बीघा खेत नदियों की कटान से प्रभावित हुए हैं। यह खेत देवता दीन, नरेश सिंह, बहोरन, कमलेश, राजेश, इब्राहिम, शत्रोहन, दुल्लू, फत्ता, मैकू, पप्पू बताए जा रहे हैं। पूर्व प्रधान अजीत के घर के आगे से खाली भूमि पर नदी गोलाकार में कटान कर रही है। गांव के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय नदी धारा से करीब आधा मीटर दूरी पर हैं। गोलोक कोड़र के दुर्गा पुरवा गांव में राजेंद्र, गिरधारी, रविराज के घर का आधा हिस्सा कटकर घाघरा में बह गया है। घर के शेष बचे हिस्से कट रहे हैं। उधर, अधिशासी अभियंता शारदा कैनाल विशाल पोरवाल ने बताया, मंगलवार को शारदा बैराज से 22,493 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज रहा है। इसी तरह गिरजा बैराज से घाघरा नदी में 1,15,127 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने बताया, बैराजों से नदियों में पानी का डिस्चार्ज दिन पर दिन कम हो रहा है। इसलिए अब जिले में नदियां सामान्य स्थिति में आने लगी हैं। अब मेउड़ी छोलहा गांव में कटान भी नहीं हो रहा है। कटान रोधी कार्य से गांव सुरक्षित है। कटान की निगरानी के लिए सिचाई कर्मिकों को लगाया गया है। जहां कटान की स्थिति उत्पन्न हो रही है, वहां बंबू क्रेट लगाकर सुरक्षित किया जा रहा है। बिहार जा रहा ट्रक पलटा, चालक व खलासी बचे

संसू, जहांगीराबाद (सीतापुर) : सीतापुर-बहराइच मार्ग पर मंगलवार की सुबह तीन बजे रेउसा के पल्हरी गांव के पास पलट गया। बताया जाता है कि बेसहारा पशुओं को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिग तोड़कर खाई में पलट गया। ट्रक हिमाचल प्रदेश से सेब लेकर बिहार जा रहा था। हादसे में ट्रक सवार चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। शीशी तोड़कर चालक व खलासी बाहर निकले। हादसे में ट्रक में लदे सेब को नुकसान पहुंचा। बिसवां-रेउसा के बीच मार्ग पर बेसहारा पशु बड़ी संख्या में घूमा करते हैं। इनके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। थानाध्यक्ष रेउसा बीके मिश्र ने बताया कि चालक व खलासी सुरक्षित हैं। दोनों कोई चोट नहीं आई।

chat bot
आपका साथी