जगह-जगह हवन पूजन, सजाई गई झांकियां

जिले भर में लोगों ने भगवान विश्वकर्मा का किया पूजन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:36 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:36 PM (IST)
जगह-जगह हवन पूजन, सजाई गई झांकियां
जगह-जगह हवन पूजन, सजाई गई झांकियां

सीतापुर: शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती पर जिले भर में अनुष्ठानों की धूम रही। हवन पूजन किया गया, भगवान की झांकी सजाई गई, भजन, कीर्तन किया गया। परशुराम मंदिर परिसर में विश्वकर्मा पूजा ईओ वैभव त्रिपाठी ने की। घूरामऊ बंगला स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पूजन किया गया।

हरगांव : अवध शुगर मिल में हवन पूजन कर सभी विभागों में मशीनों की पूजा हुई। अधिशासी अध्यक्ष डीके शर्मा, पंकज गोयनका, विजय वीर राणा, राजेश श्रीवास्तव आदि ने हवन किया। सूर्य कुंड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पूजन हुआ। आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।

महोली: प्रेमशंकर शर्मा के नेतृत्व में हवन पूजन किया गया। आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। अनिल शर्मा, बेचेलाल शर्मा, अंकित शर्मा, अवधेश, मूलचंद्र, सुभाष आदि मौजूद रहे।

पिसावां: कुतुबनगर मार्ग पर भगवान विश्वकर्मा की झांकी सजाई गई। हवन पूजन व भजन कीर्तन हुए। बांके लाल मिश्रा, जय सिंह, राम सेवक, भगवती आदि मौजूद रहे।

रामकोट: डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर में यूनिट हेड टीएन सिंह, जीबी यादव ने हवन किया। मशीनों में रोली लगाकर पूजा की गई। जीएम केन मनीष बंसल, बब्बन सिंह, सुधीर सिंह मौजूद रहे।

बिसवां: सेक्सरिया शुगर मिल में पूजन पंडित राम अवतार शर्मा ने किया, अखंड रामायण पाठ हुआ। महाप्रबंधक तकनीक पीके सरकार, जीएम केन डा. अनूप सिंह, एमजे राय, नवीन कुमार, रमेश नोसरिया, विक्रम सिंह मौजूद रहे। मधु इंडिया फैक्ट्री में मुख्य प्रबंधक कुलदीप यादव ने पूजन किया।

रामगढ़: चीनी मिल में विश्वकर्मा जयंती पर पूजन हुआ। यूनिट हेड आगा आसिफ बेग, यूके पाठक आदि ने हवन किया।

मिश्रिख: नगर में विभिन्न प्रतिष्ठानों में विश्वकर्मा जयंती पर अनुष्ठान हुए। हवन पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी