शहर गल्ला मंडी में आया 4.24 लाख क्विंटल धान

सीतापुर : 'दैनिक जागरण' पिछले दिनों से सरकारी क्रय केंद्रों पर 'धान खरीद का सच' मुहिम चला रहा है। इस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 11:34 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 11:34 PM (IST)
शहर गल्ला मंडी में आया 4.24 लाख क्विंटल धान
शहर गल्ला मंडी में आया 4.24 लाख क्विंटल धान

सीतापुर : 'दैनिक जागरण' पिछले दिनों से सरकारी क्रय केंद्रों पर 'धान खरीद का सच' मुहिम चला रहा है। इसके बाद अफसर भी मंडी का हाल देखने पहुंचे। इसका असर भी शनिवार को देखने को मिला, मंडी में धान की औसतन बोली 1550 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंची है कुछ ढेरियां 1600-1650 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव में भी बिकी हैं।

पिछले दिनों की अपेक्षा शनिवार को मंडी में खुले सभी पांच क्रय केंद्रों पर कुल 1950 क्विंटल धान खरीद हुई है, जबकि पिछले तीन दिन के आंकड़ों पर गौर करें तो 15 नवंबर को इन सभी पांच केंद्रों पर कुल 813.60 क्विंटल, 16 नवंबर को 811.80 क्विंटल धान खरीद हुई है। इस तरह एक अक्टूबर से 17 नवंबर तक मंडी में खुले इन पांच क्रय केंद्रों पर कुल 7355 क्विंटल धान खरीद हुई है। हालांकि शहर गल्ला मंडी में एक अक्टूबर से 16 नवंबर तक कुल 4,24,905 क्विंटल धान आया है। केंद्रवार लगा दिए हैं निरीक्षक.. मंडी में आए धान की क्वालिटी बेहतर नहीं है, जो मानक के अनुरूप है उस ट्राली को क्रय केंद्र पर ले जाकर लगवाते हैं। आज हम नीलामी में खुद थे, औसतन 1550 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में धान की बोली हुई है। कुछ ढेरियां 1650 रुपये में भी बिकी हैं। हमने मंडी में खुले में सभी पांच क्रय केंद्रों पर मंडी निरीक्षकों की ड्यूटी लगा दी है और प्रत्येक केंद्र पर कम से कम 10-10 ट्राली धान लगवाने का लिखित आदेश जारी किया है। शनिवार को खुद हमने क्रय केंद्रों पर 16 ट्राली धान लगवाया है।

- संतोष कुमार, प्रभारी सचिव-शहर गल्ला मंडी

chat bot
आपका साथी