लखीमपुर में विवाद, सीतापुर पुलिस अलर्ट

लखीमपुर जिले के बार्डर पर बढ़ाई गई चौकसी संबंधित थानों को दिए गए हैं मुस्तैद रहने के निर्देश

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 11:50 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 11:50 PM (IST)
लखीमपुर में विवाद, सीतापुर पुलिस अलर्ट
लखीमपुर में विवाद, सीतापुर पुलिस अलर्ट

सीतापुर : लखीमपुर के तिकुनिया में हुए विवाद के बाद जिले में पुलिस व प्रशासन अलर्ट हो गया है। लखीमपुर के बार्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। संबंधित थानों को निर्देश दिए गए हैं। लखीमपुर जाने वाले रास्तों पर सतर्क रहने को कहा गया है। किसान नेताओं पर भी नजर रखी जा रही है। लखीमपुर जिले की सीमा हरगांव, इमलिया सुल्तानपुर व महोली कोतवाली में आती है। इसके अलावा लहरपुर से लखीमपुर का रास्ता है। बता दें कि निघासन तहसील के बनबीरपुर गांव में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम था। गुस्साए किसान प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा पदाधिकारी ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। कई किसान घायल हुए, इसके बाद विवाद और अधिक बढ़ गया। कई गाडियां फूंकी गई। लखीमपुर में हुए इस विवाद को लेकर जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

बार्डर पर चौकसी, कस्बे में भी सक्रिय पुलिस

हरगांव : विवाद के बाद सीतापुर-लखीमपुर रोड़ पर दशरथपुर के पास पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। हरगांव का दशरथपुर लखीमपुर जिले का बार्डर पर है। थानाध्यक्ष हरगांव, खुद ही बार्डर पर मुस्तैद हैं। वहीं कस्बे में भी पुलिस मुस्तैद है। हरगांव से महोली, लहरपुर व अन्य स्थानों को जाने वाली सड़कों पर पुलिस तैनात की गई है। आवागमन पर नजर रखी जा रही है। सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि सक्रियता बरती जा रही है। आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वहीं महोली कोतवाली पुलिस भी सतर्क हो गई है। कोतवाल अतुल तिवारी ने बताया कि लखीमपुर के बार्डर सहित अन्य स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सुअर चराने को लेकर विवाद असलहा लहराते वीडियो वायरल

संसू, गोंदलामऊ (सीतापुर) : सुअर चराने की बात पर हो रहे विवाद में एक युवक का असलहा लहराते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि जब छत पर खड़े युवक ने असलहा लहराया तो विवाद कर रहे लोग खिसकने लगे। मामला संदना का है। पुलिस, जांच की बात कह रही है। बताया जा रहा है कि संदना निवासी निर्मल पुत्र राजेंद्र और नीरज पुत्र अवधेश निवासी जमलापुर के बीच सुअर चराने की बात को लेकर विवाद हो गया था। नीरज की सुअर निर्मल के घर घुस गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हुई। विवाद के दौरान निर्मल ने अपनी छत से अवैध असलहा लहराकर जान से मारने की धमकी दी। असलहा देख विवाद कर रहे लोग भागने लगे। स्थानीय लोगों ने असलहा लहराने का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद थाना पुलिस हरकत में आई। मामले की जांच-पड़ताल शुरू की है।

वर्जन

मारपीट व असलहा लहराने का मामला जानकारी में आया है। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।

- फतेह सिंह, थानाध्यक्ष संदना

chat bot
आपका साथी