श्रीराम-केवट संवाद देख भाव विभोर हुए लोग

क्षेत्र के मड़ैया बाबा देव स्थान पर चल रही रामलीला में क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:49 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 10:49 PM (IST)
श्रीराम-केवट संवाद देख भाव विभोर हुए लोग
श्रीराम-केवट संवाद देख भाव विभोर हुए लोग

सीतापुर : क्षेत्र के मड़ैया बाबा देव स्थान पर चल रही रामलीला में कलाकारों ने भगवान श्रीराम व केवट संवाद का मंचन किया। भगवान श्रीराम 14 वर्षों के लिए वन जाते समय गंगा नदी पार जाने के लिए केवट से नाव लाने को कहते हैं। जिस पर केवट नाव लाने से मना कर देता है। वह कहता है कि जब आपके पैर पत्थर में छूने से नारी बन गई थी तो कहीं हमारी नाव भी आपके स्पर्श से नारी बन गई तो घर में दो-दो नारियां हो जाएंगी। केवट भगवान श्रीराम से उनके चरण धुलने के बाद गंगा पार कराने को कहता है। जिस पर भगवान श्रीराम उससे चरण धुलने को तैयार हो जाते हैं। केवट कठौता में जल लेकर श्रीराम के चरण धुलने लगता है। तब श्रीराम कहते हैं इतने बड़े कठौता की क्या आवश्यकता थी इस पर केवट ने कहा कि कठौती में जल लाते और आप के चरण लगते ही कही वह लड़की बन जाती तो परेशानी बढ़ जाती है। कठौता से पुत्र बन जाएगा तो हमारे साथ नाव खेवेगा। केवट प्रसन्नता से भगवान श्रीराम के चरण को धुलता है। फिर नाव पर बैठाकर गंगा को पार कराता है।

chat bot
आपका साथी