राम भक्तों ने किया बढ़चढ़ कर समर्पण
महोली के भक्त ने दी पांच लाख की राशि
सीतापुर: अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान चला। जिसमें रामभक्तों ने बढ़चढ़ कर समर्पण किया। महोली कस्बे के मोहल्ला मास्टर कालोनी निवासी अभिनव पाठक ने अपनी माता श्यामा पाठक के साथ अपने पूरे परिवार की ओर से आज सायं श्री रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण हेतु समर्पण किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से 5 लाख रुपए का ड्राफ्ट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह प्रशान्त शुक्ला को सौंपा। इस अवसर पर आरएसएस के विभाग कार्यवाह राजकुमार तिवारी, नगर संघ चालक डॉ सतीश वर्मा, जिला प्रचारक उपेंद्र, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष विपुल सिंह, भंवर सिंह, राजेश शुक्ला, महेश शर्मा, करुणा शंकर, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। टीम के सदस्यों ने खैराबाद स्थिति कुष्ठ आश्रम, बाल्मीकि बस्ती में जाकर लोगों को मंदिर के बारे में जानकारी दी तथा निधि समर्पण करने का आग्रह किया। उनके आग्रह पर सभी ने पूरे सच्चे मन से निधि समर्पित की। वहीं नगर टोली के सदस्यों ने बाजार भ्रमण करते हुए प्रत्येक दुकानदार से संपर्क किया और उनका समर्पण किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश बजरंगी, सह अभियान प्रमुख सचिन त्रिपाठी, हिसाब प्रमुख विष्णु शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, नगर प्रचारक महेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सिधौली: राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान एक अकेले का अभियान नहीं वरन पूरे हिदू समाज व भारत वर्ष का है। 500 वर्षों के बाद हमारी पीढ़ी को यह सौभाग्य मिला है कि हमारे सामने भगवान राम का मंदिर बनने जा रहा है। मंदिर निर्माण में हमारा भी अंश शामिल हो, यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। हमारी आने वाली पीढि़यां भी हमारे द्वारा श्री राम मंदिर निर्माण में किए गए समर्पण का बखान करेंगी। यह बात ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र उन्होंने मोहल्ला नरोत्तम नगर में आयोजित समर्पण निधि अभियान के दौरान कही। इस दौरान आचार्य मनीष पांडेय, उपेंद्र त्रिपाठी, सर्वेश, सुधाकर बाजपेयी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मिश्रिख: राम मंदिर निधि समर्पण अभियान संगठन मंत्री विहिप विमल मिश्र के आवास पर 12 वर्षीया कुमकुम मिश्रा ने इक्कीस सौ रुपये, सात वर्ष के केशव तथा पांच वर्ष के ओम ने अपनी गोलक सहर्ष प्रदान की। राम मंदिर देखने की मंशा है। कठिन तपस्या के बाद यह अवसर सम्पूर्ण हिन्दू समाज को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बजरंग दल संयोजक आलोक बजरंगी, पूर्व जिला संयोजक कमल मिश्र,दीपक दीक्षित,श्रीमान विवेक सिंह मौजूद रहे।