बेकाबू महंगाई से व्यापारियों में आक्रोश, जताया विरोध

रायबरेली : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पेट्रो पदार्थों व गैस के दामों में बढ़ो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 12:14 AM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 12:14 AM (IST)
बेकाबू महंगाई से व्यापारियों में आक्रोश, जताया विरोध
बेकाबू महंगाई से व्यापारियों में आक्रोश, जताया विरोध

रायबरेली : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पेट्रो पदार्थों व गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ डीएम के माध्यम से केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन भेजा है। चेतावनी दी कि महंगाई पर नियंत्रण नहीं हुआ तो व्यापारी सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

प्रांतीय संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में डीजल, पेट्रोल और गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे आम जनता और व्यापारी बहुत त्रस्त हैं। पेट्रो पदार्थों के मूल्यों में वृद्धि से फैक्ट्री में बनने वाली प्रत्येक वस्तु का मूल्य बढ़ जाता है। साथ ही ट्रांसपोर्ट का भाड़ा भी बढ़ जाता है। इससे नमक से लेकर गल्ला, कपड़ा, सब्जी सहित अन्य चीजें भी महंगी हो जाती हैं। सदर महामंत्री सुरेश यादव ने कहा कि महंगाई का गुस्सा जनता व्यापारियों पर उतारती है। व्यापारी समाज में बदनाम हो रहा है। यह बहुत ही ¨नदनीय है। नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रो पदार्थों का मूल्य 52 फीसदी कम हो गया है। इसके बावजूद देश में इनकी कीमतें कम नहीं की जा रही हैं।

ज्ञापन देने से पूर्व व्यापारी पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान महंगाई के विरोध में नारेबाजी भी की गई। विरोध प्रदर्शन में नगर महामंत्री अतुल श्रीवास्तव, विजय सोनकर, सत्यांशु दुबे, अभिलाष कौशल, अनुज त्रिवेदी, जीतेंद्र मौर्य, दिलीप ¨सह, शाकिब कुरैशी, अश्वनी श्रीवास्तव, मधुर शर्मा, आकाश मौर्या, जीतेंद्र शर्मा, बन्नराम अठवानी, राहुल मौर्या, कुनाल सचदेवा आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी