गुरुद्वारे से निकली पारंपरिक प्रभातफेरी

सीतापुर : गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के तहत मंगलवार को भी सुबह पांच बजे गुरुद्वारे से पारंपरिक प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 11:34 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 11:34 PM (IST)
गुरुद्वारे से निकली पारंपरिक प्रभातफेरी
गुरुद्वारे से निकली पारंपरिक प्रभातफेरी

सीतापुर : गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के तहत मंगलवार को भी सुबह पांच बजे गुरुद्वारे से पारंपरिक प्रभातफेरी निकाली गयी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्री गुरु¨सह सभा के धार्मिक सचिव कुलवंत ¨सह ने बताया कि गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व 23 नवंबर को मनाया जाएगा। इसी दिन सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक गुरुनानक नगर कालोनी में विशेष धार्मिक समागम संपन्न होगा। इसमें हजूरी रागी जत्था गुर¨वदर ¨सह, रागी जत्था भाई साहब ¨सह पटियाला, भाई हर¨वदर ¨सह भ¨ठडा, बीबी अमरजीत कौर खालसा कीर्तन करेंगे और गुरुनानक देव जी की जीवनी पर प्रकाश डालेंगे। इसके बाद लंगर होगा।

प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 21 नवंबर तक अनवरत प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 18 नवंबर को सुबह दस बजे से बच्चों की धार्मिक प्रतियोगिता गुरुद्वारा हाल में होगी। 21 नवंबर को गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ रखे जाएंगे। जिनका समापन गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के दिन होगा।

chat bot
आपका साथी