होगा 'पालिका दिवस' का आयोजन, समस्याओं का होगा निस्तारण

नगर पालिका परिषद में प्रति सप्ताह होगा जन सुनवाई कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 11:31 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 11:31 PM (IST)
होगा 'पालिका दिवस' का आयोजन, समस्याओं का होगा निस्तारण
होगा 'पालिका दिवस' का आयोजन, समस्याओं का होगा निस्तारण

सीतापुर: नगर वासियों की दाखिल खारिज, मूलभूत सुविधाओं या फिर पालिका के किसी कर्मचारी, पटल संबंधी शिकायत होने पर भटकना नहीं पड़ेगा। नगरवासियों की समस्याओं को नगर पालिका परिषद में ठीक ढंग से सुना जाएगा। शिकायत पर त्वरित एक्शन व निस्तारण होगा। जिला बहुत जल्द ही प्रशासन के समाधान दिवस की तरह ही नगर पालिका परिषद में भी सप्ताह में एक दिन जन सुनवाई के लिए 'नगर पालिका दिवस' मनाएगा। जन सुनवाई के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी सहित पालिका के सभी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहेंगे। यह लोग आमजन की समस्या को सुनेंगे और जो मौके पर जिनका निस्तारण होने योग्य होंगी उनका त्वरित, जबकि शेष का तय समय सीमा के अंदर निस्तारण किया जाएगा।

बचेगी व्यर्थ की भाग दौड़

अभी तक शहरवासी अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए नगर पालिका के चक्कर काटते रहते हैं। कभी अधिकारी नहीं तो कभी बाबू अनुपस्थित या कोई और समस्या। कई बार कर्मचारियों की टालू कार्यशैली भी आमजन को परेशान करने वाली हो जाती है। एक पटल से दूसरे पटल के चक्कर भी लगाने पड़ते हैं। अब जन सुनवाई होने से एक ही स्थल पर अधिकारियों के सामने शिकायत आएगी। व्यर्थ की भागदौड़ बचेगी और निस्तारण भी हो जाएगा।

हर बुधवार को बैठेगी पालिका की पूरी टीम

नगर पालिका परिषद ने इसके लिए बुधवार का दिन निर्धारित किया गया है। सुबह 11 से 1 बजे तक पालिका परिसर में ही सभी अधिकारी, कर्मचारी बैठेंगे। प्रत्येक शिकायत को सुना जाएगा। शिकायत एक जगह दर्ज होगी। उस पर क्या निर्णय लिया गया। वह भी लिखा जाएगा।

वर्जन

'नगर पालिका क्षेत्रवासियों की सहूलियत के लिए यह विचार किया गया है। बहुत जल्द ही इस ओर कार्य करना शुरू कर दिया जाएगा। जिसका शहवासियों को सीधे तौर पर मिलेगा'।

वैभव त्रिपाठी, ईओ श्रेणी 1

नगर पालिका परिषद, सीतापुर

chat bot
आपका साथी