300 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप, अब तो मोबाइल भी बंद

सीतापुर बाढ़ प्रभावित गांवों में वैसे ही समस्याएं कम नहीं हैं। ऊपर से सैकड़ों गांवों में ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 10:40 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 10:40 PM (IST)
300 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप, अब तो मोबाइल भी बंद
300 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप, अब तो मोबाइल भी बंद

सीतापुर : बाढ़ प्रभावित गांवों में वैसे ही समस्याएं कम नहीं हैं। ऊपर से सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। इससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बिजली न होने से अनेक दिक्कतों से लोग जूझ रहे हैं। तंबौर उपकेंद्र में बाढ़ का पानी भरने से इससे जुड़े 150 गांवों में आपूर्ति बंद कर दी गई है। इसका कारण उपकेंद्र में पानी भरना और जगह-जगह बिजली पोल गिरना है। बिजली आपूर्ति ठप होते ही रात के समय गांव अंधेरे में डूबे रहते हैं। यह स्थिति कई दिन से बनी है। लहरपुर के बाढ़ प्रभावित 30 से अधिक गांवों में बिजली पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बंद चल रही है। रेउसा ब्लाक के 70 से अधिक गांवों में बिजली पोल गिरने से आपूर्ति बंद चल रही है। तंबौर देहात के 30 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। सकरन के 20 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। मतुवा और सुमली के पास कई बिजली पोल गिर गए हैं। सुमली, बेहटा, नरना, सिकरोहर कला, तंबौर, सूरेपारा, सिकरी बेहटा, मक्का पुरवा, मुड़िला, चकपुरवा, ऊचगांव, करेहका, लौकी, सेमरिया, मुन्नूपुरवा, जालिमपुर मड़ोर आदि दर्जनों गांवों में आपूर्ति बंद है। राजाराम व महेश्वर ने बताया कि बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने से दिक्कतें और बढ़ गई हैं। अंधेरे में जहरीले जीव जंतुओं का खतरा बढ़ गया है। जगत पाल ने कहा मोबाइल की चार्जिंग भी नहीं हो पा रही। जेई अनिल सोनकर ने बताया कि बाढ़ का पानी भरने से आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। कई स्थानों पर पोल भी गिर गए हैं। लाइनों में भी फाल्ट हो गया है। पानी कम होने के बाद ही पोल व फाल्ट को ठीक किया जाएगा। इसके बाद ही बिजली आपूर्ति शुरू हो सकेगी। इसमें कई दिन लग जाएंगे।

इनसेट-

फोन बंद, कैसे मांगे मदद

300 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे। ऐसे में पीड़ित प्रशासन से बात कर मदद भी नहीं मांग पा रहे हैं। मोबाइल नेटवर्क भी चला गया है। लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं।

chat bot
आपका साथी