रवाना किए गए मतदान कर्मी, रिक्त पदों पर मतदान आज

प्रधान बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए होगा मतदान मतदान कराने को ब्लाक मुख्यालयों से रवाना की गई पोलिग पार्टियां

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:40 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:40 PM (IST)
रवाना किए गए मतदान कर्मी, रिक्त पदों पर मतदान आज
रवाना किए गए मतदान कर्मी, रिक्त पदों पर मतदान आज

सीतापुर : जिले में रिक्त एक प्रधान, दो बीडीसी व 771 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर मतदान कराने के लिए शुक्रवार को पोलिग पार्टियां रवाना की गई। मतदान कार्मिकों को संबधित ब्लाक मुख्यालयों से मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया। मतदान कार्मिक सुबह दस बजे संबंधित ब्लाक कार्यालय पहुंचे। चुनाव ड्यूटी और मतदान सामग्री रिसीव की और मिलान किया। दोपहर बाद मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए। देर शाम पांच बजे तक मतदान कार्मिक मतदान स्थल पर पहुंचे और मतदान की तैयारियों में जुट गए।

रविवार को विकास खंड महमूदाबाद की ग्राम सभा कलुवापुर के रिक्त प्रधान पद के लिए मतदान होगा। बिसवां ब्लाक के बीडीसी वार्ड मोचकला व गोंदलामऊ ब्लाक के बीडीसी वार्ड-19 उत्तरधौना पर मतदान कराया जाएगा। प्रधान व बीडीसी के पद निर्वाचित सदस्यों के निधन से रिक्त हो गए थे।

गोंदलामऊ : विकास खंड की बकछेरवा, समसापुर, रघुनाथपुर तेंदुवा व कमलापुर आदि 17 ग्राम पंचायतों में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद पर मतदान होगा। मतदान कराने के लिए शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय से पोलिग पार्टियों को रवाना किया गया।

पिसावां : ब्लाक की दस ग्राम पंचायतों में रिक्त 19 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर शनिवार को मतदान कराया जाएगा। मतदान कराने के लिए शुक्रवार को मतदान कार्मिक रवाना किए गए।

बिसवां : ब्लाक की पंचायतों में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के 35 रिक्त पदों पर मतदान कराने के लिए पोलिग पार्टियों को रवाना किया गया। एक बीडीसी पद के लिए भी मतदान कराया जाएगा।

सिधौली : ब्लाक की सात ग्राम सभाओं में रिक्त 21 ग्राम पंचायत पदों पर मतदान कराया जाएगा। शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय से मतदान कार्मिकों को रवाना किया गया।

सरैंया : पहला ब्लाक में रिक्त पंचायत पदों पर मतदान के लिए मतदान कार्मिक रवाना किए गए। कार्मिकों की रवानगी सुबह 11 बजे से शुरू हो गई थी।

मछरेहटा : ब्लाक इलाके में रिक्त पंचायत पदों पर मतदान के लिए 35 पोलिग पार्टियों को रवाना किया गया। ब्लाक इलाके के 52 ग्राम पंचायत सदस्य वार्डों में रिक्त पदों पर मतदान होगा।

लहरपुर : परसेंडी ब्लाक के 27, बेहटा के 21 व लहरपुर ब्लाक के 24 बूथों पर रविवार को वोट डाले जाएंगे। शुक्रवार को मतदान कार्मिकों को रवाना किया गया।

chat bot
आपका साथी