सपाइयों ने कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध

गोरखपुर में पुलिस उत्पीड़न के शिकार मृत व्यापारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 11:47 PM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 11:47 PM (IST)
सपाइयों ने कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध
सपाइयों ने कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध

सीतापुर : समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम रोडवेज बस स्टेशन से कैंडल मार्च निकाला। रामकुंड चौराहा स्थित पटेल प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर में पुलिस उत्पीड़न के शिकार मृत व्यापारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च में मौजूद लोगों ने पटेल प्रतिमा पर मोमबत्तियां जलाने के बाद मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान कहा गया कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में पुलिस पिटाई से मौत से पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है। योगी सरकार में पुलिस निरंकुश हो गई है। मनीष की मौत की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों को कड़ी सजा दी जाए, पीड़ित परिवार को एक करोड़ की मदद दी जाए। मो. कादिर, इश्तियाक साद, आमिर अराफात, परवेज महाराजा, पुष्कर शुक्ल, असीम नजीर, शरद मिश्र, डा. प्रतीक सिंह, ऋषिराज सिंह, आशीष गुप्त आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

महोली : सपा नेता अरुण दीक्षित के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। कहा गया कि गोरखपुर में पुलिस ने व्यापारी की पिटाई कर हत्या कर दी। आरोपितों को तत्काल बर्खास्त किया जाए। पीड़ित परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि दी जाए। गौरव अग्निहोत्री, अंश दीक्षित, रजनीकांत, राजन, अभिषेक, राहुल मिश्रा, सलमान खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। डाटा फीडिग के विरोध में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सीतापुर : डाटा फीडिग में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के विरोध में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। महानिदेशक स्कूल शिक्षा को संबोधित मांग पत्र बीआरसी पर बीईओ के प्रतिनिधि वरिष्ठ लिपिक मनोज यादव को मांग पत्र सौंपा। परिषदीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष पंकज अवस्थी के नेतृत्व में शिक्षक बीआरसी पहुंचे। यहां डाटा फीडिग के विरोध में नारेबाजी की। कहा गया कि डाटा फीडिग जैसे कार्य के लिए शिक्षकों को लगाया जाना अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2011 के नियम 7 का उल्लंघन है। शिक्षकों को सरकार ने मोबाइल व टैबलेट सुविधा उपलब्ध नहीं कराई है। ऐसे में यह कार्य भी संभव नहीं। उपाध्यक्ष पंकज त्रिवेदी, चंद्रभाल वर्मा, अवधेश यादव, शालू गुप्ता, कौशल किशोर, सोनी यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी