बढ़कर आया गृहकर, नोटिस देखकर चकराया सिर

बढ़े हुए कर से परेशान हैं शहर के भवन स्वामी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 11:29 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 11:29 PM (IST)
बढ़कर आया गृहकर, नोटिस देखकर चकराया सिर
बढ़कर आया गृहकर, नोटिस देखकर चकराया सिर

सीतापुर:

केस 1- तरीनपुर निवासी महेंद्र द्विवेदी के घर पर नगर पालिका परिषद की ओर से 64 हजार 480 रुपये की हाउस टैक्स भरने की नोटिस आई है। उनका कहना है कि पूर्व के वर्षों में 13 रुपये की नोटिस आती थी। अब उन्होंने नगर पालिका में आपत्ति दर्ज कराई है।

केस 2- बट्सगंज निवासी रफीकुर्रहमान खान को नगर पालिका परिषद की ओर से 39 हजार 900 रुपये की नोटिस जारी हुई है। बढ़ा हुआ गृहकर देखकर उनके होश उड़ गए। अब उन्होंने नगर पालिका में अपने कर को कम करने के लिए आवेदन किया है।

केस 3- बेगमबाग निवासी डा. केडी जोशी का गृहकर 13 हजार व जलकर 13 हजार कुल मिलाकर 26 हजार रुपये आया है। डाक्टर जोशी का कहना है कि यह बहुत अधिक है। अब उन्होंने नगर पालिका परिषद में कर को सही कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। नगर पालिका परिषद की ओर से शहरवासियों को जारी की गई गृहकर व जलकर नोटिस देखकर होश उड़ जाएंगे। अधिकांश लोग पालिका की ओर से जारी की गई नोटिस से संतुष्ट नहीं हैं। नगर पालिका क्षेत्र में रहने वालों को हाउस व वाटर टैक्स की नोटिस जारी की जा रही हैं। पालिका कर्मियों ने जो रसीदें जारी की हैं उनको देखकर गृह स्वामियों का सिर चकरा रहा है। रसीदों पर अंकित मूल्य हजारों में हैं जो सामान्य से कहीं अधिक है। अब गृह स्वामी नगर पालिका के चक्कर काट रहे हैं। उनका कहना है पूर्व के वर्षों में जो कर आता था उससे कहीं ज्यादा की नोटिस थमा दी गई हैं।

वर्जन

नगर पालिका क्षेत्र में जो भी गृहकर की नोटिस जारी होती हैं। वह सही दी जाती हैं, फिर भी अगर कोई आपत्ति होती है तो उनके निस्तारण के लिए 15 दिन का समय दिया जाता है। भवन स्वामी आकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उनका निस्तारण भी किया जाता है। शिकायतकर्ता को बुलवाकर उसे कर प्रणाली समझाई जाती है। वह स्वकर निर्धारित करते हैं। संतुष्ट होने के बाद ही कर की रसीद जारी की जाती है।

हरीश चंद्रा, कर अधीक्षक

नगर पालिका परिषद, सीतापुर

chat bot
आपका साथी