घर में घुसे बदमाशों ने गृह स्वामी पर झोंका फायर, घायल ट्रामा सेंटर रेफर

मौलापुर गांव में महेश चंद्र के घर चैनल का ताला तोड़कर घुसे थे शस्त्र बदमाश

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Jul 2021 10:04 PM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 10:58 PM (IST)
घर में घुसे बदमाशों ने गृह स्वामी पर झोंका फायर, घायल ट्रामा सेंटर रेफर
घर में घुसे बदमाशों ने गृह स्वामी पर झोंका फायर, घायल ट्रामा सेंटर रेफर

सीतापुर : मौलापुर गांव में सोमवार रात घर में बदमाश घुस गए। आहट पाकर छत पर सो रहा गृह स्वामी जग गया और वह सीढि़यों से नीचे उतर कर आया, देखा बदमाश घर में थे। वह बदमाशों से भिड़ गया। गृह स्वामी से बचने के चक्कर में बदमाशों ने सीधे उस पर दो राउंड फायर झोंक दिया। इसमें एक गोली मिस हो गई लेकिन, दूसरी गोली गृह स्वामी के सीने के नीचे जा धंसी।

रात में बदमाश चैनल का ताला तोड़कर महेश के घर घुसे थे। बदमाशों की फायरिग से घायल गृह स्वामी महेश को उसके घर वाले रात में ही इलाज के लिए सीएचसी लेकर आए, जहां वह लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर हुआ है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, महेश चंद्र परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात के 2.30 बजे थे। महेश को घर के चैनल खोलने की आवाज सुनाई दी। वह छत से नीचे घर में आए तो देखा, चार-पांच बदमाश खड़े थे। महेश ने टोक दिया, जिस पर बदमाशों ने सीधे महेश पर दो राउंड फायर झोंक दिया। फायरिग सुनकर महेश की बेटी अंकिता छत से नीचे उतरी। देखा, उसके पिता महेश खून से लहूलुहान हैं। चैनल के रास्ते से बदमाश भाग रहे थे। शोरगुल और फायरिग सुनकर ग्रामीण भी आ गए। फिर गांव वाले लाठी-डंडा लेकर बदमाशों को सुबह तक खोजते रहे। खबर पर पहुंचे महमूदाबाद कोतवाल अनिल पांडेय ने घटनाक्रम का मुआयना किया। महेश के घरवालों और गांव वालों से कई बिदुओं पर जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया, महेश को गोली मारने वाले बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई हैं।

चैनल का ताला तोड़कर घर में घुसे थे दो बदमाश : सीओ

सीओ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मौलापुर गांव में महेश चंद्र के घर सोमवार रात बदमाश घुस गए थे। चैनल का ताला तोड़ दिया था। महेश छत पर सो रहा था। उसे आहट लगी तो वह छत से नीचे उतर कर आया था और बदमाशों से भिड़ गया। बदमाशों को जब लगा कि वह अब भाग नहीं पाएंगे, उस स्थिति में बदमाशों ने सीधे महेश पर फायरिग करना शुरू कर दिया था। घायल महेश के घरवालों से पता चला है कि उनके घर दो बदमाश घुसे थे।

chat bot
आपका साथी