उम्र पर भी भारी मतदान का जोश, बुजुर्गों ने भी निभाई जिम्मेदारी

जिले के विभिन्न बूथों पर बजुर्ग मतदाता पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 12:14 AM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 12:14 AM (IST)
उम्र पर भी भारी मतदान का जोश, बुजुर्गों ने भी निभाई जिम्मेदारी
उम्र पर भी भारी मतदान का जोश, बुजुर्गों ने भी निभाई जिम्मेदारी

सीतापुर: यह लोकतंत्र के प्रति श्रद्धा व विश्वास का ही नायाब ²श्य है कि मतदान करने को लेकर हर वर्ग उत्साहित है। युवा हो या फिर बुजुर्ग हर कोई अपने मताधिकार का प्रयोग करने में पीछे नहीं है। ऐसा ही ²श्य जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर देखने को मिला। जहां कई वृद्ध जो चलने फिरने में भी असमर्थ थे वह बूथ पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कोई लाठी टेकते पहुंचा तो कोई अपने घर के किसी युवा के कंधे पर सवार होकर पहुंचा। सभी ने अपने मत का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र के इस महायज्ञ में आहुति डाली। थानगांव: क्षेत्र के ग्राम पंचायत तरसेउरा में मतदाताओं में पंचायत चुनाव के लिए उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही बड़ी तादाद में मतदाता बूथ पर पहुंचे। हलीमनगर गांव निवासी 80 वर्षीय जगरू चलने-फिरने में लाचार हैं। वह स्वयं बूथ पर नहीं जा पाए तो उन्होंने अपने पुत्र मूलचंद, सरोज का सहारा लिया। मूलचंद तथा सरोज अपने पिता जगरु को कुर्सी पर बैठाकर वोट डलवाने के लिए बूथ पर पहुंचे। हरगांव: मतदान केंद्र सुर्जीपारा में 95 वर्षीय संकटा प्रसाद अपने बेटे के साथ साइकिल से पहुंचे थे। गर्मी में धूप से परेशान होकर एक पेड़ के नीचे बैठ गए। कुछ देर सुस्ताने के बाद पुलिसकर्मी ने उनको अलग से मतदान कमरे में जाने की इजाजत दे दी। नैमिषारण्य: 75 वर्षीय सुनैना बहू के साथ मतदान केंद्र पहुंची और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बरई जलालपुर: शाह जलालपुर 90 वर्षीय गोधन विश्वकर्मा चलने में असमर्थ हैं। वह ठेलिया से मतदान केंद्र पहुंचे। वहीं बूथ के अंदर अपने पुत्र रामलखन विश्वकर्मा की पीठ पर लदकर दाखिल हुए और वोट डाला। मछरेहटा: यहां भाजपा के वृद्ध नेता राधेश्याम तिवारी व्हीलचेयर पर पहुंचे और अपना वोट डाला।

chat bot
आपका साथी